फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stadium to be built in Bhiladu, land to be transferred soon: Joshi

भिलाडू में बनेगा स्टेडियम, जल्द भूमि होगी हस्तांतरित : जोशी

Mon, 23 Feb 2026 08:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Stadium to be built in Bhiladu, land to be transferred soon: Joshi
मसूरी में भिलाडू स्टेडियम के निर्माण को लेकर की समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित कक्ष में मसूरी के भिलाडू में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द भूमि हस्तांतरित होगी।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि मसूरी के भिलाडू क्षेत्र में स्थानीय जनता लंबे समय से स्टेडियम की मांग कर रही है। स्टेडियम के लिए प्रस्तावित एक्सटेंशन मार्ग की चिह्नित भूमि वन भूमि होने के कारण वन विभाग की ओर से समय-समय पर आपत्तियां लगाई जा रही है, जिससे भूमि कार्यदायी संस्था पेयजल निगम को हस्तांतरित न हो पाने से निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सका। बैठक में मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से भूमि हस्तांतरण की प्रगति की जानकारी ली गई। इस पर बताया गया कि भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई नोडल अधिकारी स्तर तक पूरी हो चुकी है। इसकी पत्रावली अब शासन को भेजी जानी है। बैठक में मंत्री ने मोटीधार–मसरना मोटर मार्ग के लिए भी शीघ्र वन भूमि के लिए स्वीकृति देने के निर्देश दिए। बैठक में नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी, निदेशक खेल आशीष चौहान, डीएफओ मसूरी वन प्रभाग अमित कंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed