फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stabbed because of pressure to engage in an immoral act.

Dehradun News: अनैतिक कार्य का बना रहे थे दबाव इसलिए मारा चाकू

Fri, 24 Jul 2026 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Stabbed because of pressure to engage in an immoral act.
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में कारोबारी दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ में नया खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी रोहन प्रजापति ने पुलिस को बताया कि दीपक गुप्ता उस पर अनैतिक कार्य करने का दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के इस बयान की हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, आरोपी रोहन प्रजापति (20) से लगातार पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने दावा किया कि वह हाल ही में कुछ समय से दीपक के संपर्क में था। अनैतिक कार्य के लिए बनाए जा रहे दबाव के कारण उसके और दीपक गुप्ता के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर बुधवार की शाम उसने चाकू से हमला कर दिया। हमले में दीपक गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पटेलनगर थाना क्षेत्र के देवऋषि एन्क्लेव में रहने वाले 48 वर्षीय कारोबारी दीपक गुप्ता पर शाम करीब पांच बजे उनके घर के भीतर धारदार हथियार से हमला किया गया। आरोपी ने उनकी पीठ और गर्दन पर कई गहरे वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के दौरान दीपक गुप्ता की चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां एक युवक हाथ में चाकू लिए खड़ा मिला। परिजनों ने साहस दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इसी बीच परिवार की एक महिला घर से कुछ दूरी पर स्थित पटेलनगर थाने पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान माजरा प्रधान वाली गली निवासी एवं बीकॉम छात्र रोहन प्रजापति के रूप में हुई।


हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फाॅरेसिंक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अब आरोपी के दावों की पुष्टि के लिए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, दोनों के बीच संपर्क और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed