{"_id":"5d59afb98ebc3e89cf40a0e8","slug":"st-george-won-the-football-title-dehradun-news-drn3167432107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट जॉर्ज ने जीता फुटबाल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट जॉर्ज ने जीता फुटबाल का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी। मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति व नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में सेंट जॉर्ज ने सेंट क्लेयर स्कूल को हराकर खिताब कब्जा लिया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सेंट जॉर्ज के केशु को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सेंट जॉर्ज कॉलेज (मसूरी) व सेंट क्लेयर स्कूल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों ही टीमों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए एक-दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश की। दोनों टीमों ने 4-4 गोल दाग मुकाबले में रोमांच बनाए रखा। अंत में पेनाल्टी शूट के मौके को भुनाते हुए सेंट जॉर्ज ने अंतिम एवं निर्णायक गोल दागा और टीम को 5-4 से अपने नाम करने में सफल रहा। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि नगर पालिका मसूरी अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। सैम्यूल चंद्र, मनोज थापा, नीरज रेफरी की भूमिका में रहे। इस अवसर पर सभासद प्रताप पंवार, सुरेश थपलियाल, जशोदा शर्मा, शिवानी भारती, माधुरी टम्टा उपस्थित रहे।