{"_id":"57dfae4d4f1c1b4346a821a8","slug":"ssb-guerrillas-protest-on-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन बॉर्डर पर ITBP संग गुरिल्लाओं की झड़प, 100 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन बॉर्डर पर ITBP संग गुरिल्लाओं की झड़प, 100 गिरफ्तार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 19 Sep 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
itbp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से सरकारी सेवा में लिए जाने व पेंशन की मांग कर रहे गुरिल्लाओं ने सोमवार को चीन बॉर्डर एरिया पर कूच कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान एसएसबी गुरिल्ला प्रशिक्षित की बॉर्डर कूच रैली के तहत चीन बॉर्डर क्षेत्र में मलारी से करीब तीन सो मीटर आगे आईटीबीपी की बुरांस चेक पोस्ट पर पुलिस आईटीबीपी और गुरिल्लाओं में झड़प हुई। गुरिल्ला मलारी में पुलिस का बैरिकेट तोड़कर सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती जा रहे थे।
पुलिस ने करीब 100 गुरिल्लाओं गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर पुलिस गुरिल्लाओं को जोशीमठ लाया गया। एक सितंबर से हरिद्वार-बाड़ाहोती कूच पद यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए 18 सितंबर को मलारी पहुंची थी।
विज्ञापन
पुलिस व आईटीबीपी ने रैली को मलारी से आगे नहीं जाने दिया तो सोमवार की सुबह करीब 9 बजे गुरिल्लाओं ने मलारी में पुलिस का बैरिकेट तोड़कर आगे जाने की कोशिश की। तभी पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन