फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SSB constables 119 became part of Sashastra Seema Bal as 119 constable trainees Srinagar Garhwal Uttarakhand

Srinagar Garhwal: एसएसबी का दीक्षांत समारोह...119 आरक्षी बने सशस्त्र सीमा बल का हिस्सा

Wed, 15 May 2024 10:20 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 15 May 2024 10:20 AM IST
सार

119 आरक्षी प्रशिक्षुओं को 32 सप्ताह का गहन प्रशिक्षण दिया गया। एक जून 2017 से स्थापित इस केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में अब तक कुल 93 प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न करवाए हैं।

विज्ञापन
SSB constables 119 became part of Sashastra Seema Bal as 119 constable trainees Srinagar Garhwal Uttarakhand
एसएसबी का दीक्षांत समारोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल श्रीनगर गढ़वाल में आज प्रथम बुनियादी प्रशिक्षण कोर्स का दीक्षांत समारोह धूम धाम से मनाया गया। इस दीक्षांत परेड में विभिन्न प्रान्तों से (उत्तर प्रदेश-49, बिहार-31, राजस्थान-31, हिमाचल प्रदेश-02, हरियाणा-02, मध्य प्रदेश-02, जम्मू एवं कश्मीर-01 पश्चिम बंगाल-01, कुल 119) आरक्षी गहन प्रशिक्षण संपन्न करके बल के सिपाही के रूप में राष्ट्र सुरक्षा का कार्य करने के लिए उपस्थित है।

विज्ञापन


इस बैच में दो स्नातकोत्तर डिग्री धारक है और 92 स्नातक डिग्री धारक हैं। दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि छेरिंग दोरजाई, महानिरीक्षक (आसूचना) बल मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा सर्वप्रथम शहीद स्मृति स्थल पर एस.एस.बी. के शहीद हुए जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। तपश्चात आरक्षी प्रशिक्षु (पुनः नियुक्ति) द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई एवं मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर छेरिंग दोरजाई, महानिरीक्षक, आसूचना, सशस्त्र सीमा बल, बल मुख्यालय नई दिल्ली के दिशा निर्देश में डिप्टी कमांडेंट राजन राय द्वारा प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय ध्वज व निशान के समक्ष संविधान को साक्षी मानकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

119 आरक्षी प्रशिक्षुओं को मिला 32 सप्ताह का प्रशिक्षण
अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि इन 119 आरक्षी प्रशिक्षुओं को 32 सप्ताह के गहन प्रशिक्षण की अवधि में इन्हें शारीरिक व मानसिक तौर पर क्षमता प्रदान करने के साथ-साथ इनकी सोच में सकारात्मकता की तरंगे प्रवाहित करने का सम्पूर्ण प्रयास किया गया है, जिससे बल की निरंतर बढ़ती हुई जिम्मेदारियों में यह सभी सशक्त एवं सफल सैनिक के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके। 

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: यात्रियों के लिए अच्छी खबर...समर स्पेशल ट्रेन अब दो फेरे और लगाएगी, यहां जानें शेड्यूल

01 जून 2017 से अधिकारिक रूप से स्थापित इस केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में अब तक कुल 93 प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न करवाए, जिसमे 15 मूलभूत प्रशिक्षण, 43 पदोन्नति प्रशिक्षण, 19 इन सर्विस प्रशिक्षण व 16 व्यावसायिक विषयगत प्रशिक्षण जिसमें घुड़सवारी के 03 प्रशिक्षण भी शामिल है। इन प्रशिक्षणों में कुल 5674 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित कर उन्हें राष्ट्र सेवा हेतु भेजा गया। आज उतीर्ण होने वाले इन 119 प्रशिक्षु को मिलाकर 5793 बल कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed