{"_id":"5fbcc38e8ebc3e9bec4835f4","slug":"srinagar-youth-falls-in-river-on-badrinath-highway-investigation-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: बदरीनाथ हाईवे पर युवक नदी में गिरा, जल पुलिस द्वारा खोजबीन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: बदरीनाथ हाईवे पर युवक नदी में गिरा, जल पुलिस द्वारा खोजबीन जारी
Tue, 24 Nov 2020 03:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 24 Nov 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
श्रीनगर में बदरीनाथ हाईवे पर एक युवक नदी में जा गिरा। लोगों ने युवक को बहते हुए देखा। बताया कि युवक वाहन से उतरकर सड़क किनारे खड़ा था और अचानक नदी में गिर गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग की ओर एक टैक्सी में युवक जा रहा था। फरासु में इन दिनों भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट चल रहा है। जिसके चलते यहां वाहन रुके हुए थे।
विज्ञापन
टैक्सी रुकने पर युवक बाहर निकल कर एक ओर खड़ा हो गया। इसी दौरान युवक अचानक नीचे गिर गया। युवक ने नदी में तैरने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही समय बाद वह डूब गया।
विज्ञापन
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि युवक का नाम महेंद्र बुटोला पुत्र सते सिंह बुटोला ग्राम बस्ता अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग है। घर वालों ने बताया महेंद्र मानसिक रूप से परेशान है। जल पुलिस द्वारा युवक की खोजबीन जारी है।