फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   srinagar dam displaced public protest for job and compensation

बांध विस्थापितों को मुआवजा और नौकरी के लिए प्रदर्शन, पुलिस ने फटकारी लाठियां 

Mon, 16 Jul 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Jul 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
srinagar dam displaced public protest for job and compensation
क्रांद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सचिवालय के पास जमकर हंगामा किया

श्रीनगर (गढ़वाल) में निर्माणाधीन बांध के विस्थापितों को मुआवजा और नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर उक्रांद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सचिवालय के पास जमकर हंगामा किया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरियर पार कर सचिवालय में घुसने की कोशिश की, जिस पर पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर खींचतान हुई। पुलिस को स्थिति काबू में करने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ी। इस दौरान तीन महिला प्रदर्शनकारी चोटिल हो गई।

विज्ञापन


पूर्व घोषणा के अनुसार सोमवार को अपराह्न करीब 12 बजे उत्तराखंड क्रांति दल महानगर इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर, चौरास, धारी और थलीसैण के बांध प्रभावितों को मुआवजा व नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर सचिवालय कूच कर दिया। इससे पहले कि वे सचिवालय तक पहुंच पाते पुलिस ने उन्हें बैरियर के पास ही रोक लिया। पुलिसकर्मियों व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक के साथ ही धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिसकर्मियों को लाठियां फटकारनी पड़ीं। इस दौरान महिला कार्यकर्ता सीमा कलूरा, ज्योति त्रिपाठी व राजेश्वरी चोटिल हो गईं। कुछ देर बाद ही उपजिलाधिकारी सदर प्रत्यूष सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर उनकी मांग पर अमल कराने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


दूसरी ओर उक्रांद के संरक्षक बीडी रतूड़ी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि यदि एक माह में बांध प्रभावितों की समस्याओं का निराकरण न हुआ तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू किया जाएगा। सचिवालय कूच करने वालों में केंद्रीय महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय, केंद्रीय प्रचार सचिव राजेश्वरी रावत, महिला प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वरी चौहान, महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री, त्रिवेंद्र पंवार, लताफत हुसैन, गणेश भट्ट, सीमा कलूड़ा, ज्योति त्रिपाठी, वीरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र रावत, अरविंद नेगी, विमल रौतेला त्रेहांश, राजेंद्र बिष्ट, इमरान अहमद, मनोज ममगाई, कैलाश राणा आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed