फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sri Guru Gobind Singh Maharaj on the occasion of Makar

Dehradun News: नगर कीर्तन में गुरुवाणी से गूंजी द्रोणनगरी

Sat, 13 Jan 2024 03:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Sri Guru Gobind Singh Maharaj on the occasion of Makar
I-श्री गुरुद्वारा साहिब डाकरा की ओर से निकाला गया भव्य नगर कीर्तनI
विज्ञापन


श्री गुरुद्वारा साहिब डाकरा की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में श्री गुरु गोबिंद सिह महाराज के परोपकारी जीवन के अनमोल इतिहास को याद करते हुए भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया।



शुक्रवार को श्री गुरूद्वारा साहिब डाकरा से अरदास के बाद पंज प्यारों की अगुवाई मे फूलों से सजी पालकी मे गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी नगर कीर्तन के लिए निकली। इस दौरान गुरुवाणी के गायन से द्रोणनगरी गूंज उठी। इसमें अखाड़ों के बच्चों ने गतका, तलवारबाजी, लाठी डंडो के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन


नगर कीर्तन में पंजाब से आया पाइप बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न क्षेत्रों से आई संगत एवं शब्दी जत्थों ने गुरुवाणी व कीर्तन गायन कर संगतों को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब डाकरा से कई जगह स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 14 जनवरी को श्री गुरुद्वारा साहिब डाकरा में कीर्तन दीवान सजाया जाएगा। इस अवसर पर श्री गुरुद्वारा साहिब डाकरा के प्रधान दलीप सिंह, महासचिव गुरमीत सिह, देवेंद्र पाल सिंह, गुरदीप सिंह, चिरंजीव सिंह, तेजवीर सिंह, कुलदीप सिंह, इंदरजीत सिंह, जगजीत सिंह, अमरजीत सिह, रंजीत कौर, अमरजीत कौर, जसविंदर कौर, कमलजीत कौर, स्वर्ण कौर, सरबजीत कौर, त्रिलोचन कौर, पवन कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed