फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sri Dev Suman University will run Diploma and Certificate Course

डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स संचालित करेगा श्रीदेव सुमन विवि, बैठक में हुए कई अहम फैसले

Fri, 25 May 2018 09:59 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंबा (टिहरी) Updated Fri, 25 May 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
Sri Dev Suman University will run Diploma and Certificate Course
डेमो - फोटो : डेमो
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय आगामी सत्र से होटल मैनेजमेंट, एडवेंचर, वाटर स्पोर्ट्स, बीकॉम ऑनर्स के डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित करेगा। विवि का नया सत्र दो जुलाई से शुरू होगा। बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 45 प्रतिशत और बीए व बीकॉम में 40 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे। इंटरमीडिएट के बाद दो साल गैप वाले छात्रों को अब विवि में प्रवेश नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को श्रीदेव सुमन विवि की शैक्षिक परिषद की बैठक में यह अहम फैसले लिए गए। कुलपति डा. यूएस रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सत्र 2018-19 का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया। विभिन्न कक्षाओं में दाखिला लेने वाले छात्रों के प्रवेश के लिए नियम अनुमोदित किए गए। यूजी और पीजी कक्षाओं में एससी और एसटी छात्रों को प्रवेश में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। परिषद ने सत्र 2018-19 से स्नातक कक्षाओं में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने को भी हरी झंडी दे दी है। युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए शैक्षिक सत्र 2018-19 से ही छह माह और एक साल के डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


 कुलपति डा. रावत ने बताया कि विवि में रिक्त चल रहे पदों पर जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में कुलसचिव दिनेश चंद्रा, डा.बीएस बिष्ट, प्रो. केएल बिष्ट, डा. अशोक कुमार, प्रो. अंजु अग्रवाल, प्रो. एसएस रावत, वित्त अधिकारी स्मृति खंडूरी, सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट, डा.बीएल आर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed