फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sri Dev Suman University convocation: Three celebrities will get honorary degree

श्रीदेव सुमन विवि दीक्षांत समारोह: पहाड़ की तीन हस्तियों को मिलेगी मानद उपाधि

Thu, 31 Oct 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Oct 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Sri Dev Suman University convocation: Three celebrities will get honorary degree
- फोटो : AmarUjala

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहाड़ की तीन शख्सियतों को मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। इनमें पद्मश्री सम्मान प्राप्त जागर गायिका बसंती बिष्ट, पद्मभूषण सम्मान प्राप्त पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट व सीमांत क्षेत्र में कृषि का आधुनिक विकास करने वाले महेंद्र सिंह कुंवर शामिल हैं। वहीं, विवि की ओर से इस बार दीक्षांत समारोह गोपेश्वर कैंपस में आयोजित कर पहाड़ को प्रोत्साहन देने का संदेश भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने कहा कि दो नवंबर को गोपेश्वर कैंपस में विवि के द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि हमेशा प्रयास रहता है कि विवि के बड़े कार्यक्रमों के माध्यम से पहाड़ों के संरक्षण पर जोर दिया जाए और युवाओं को इसके लिए प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन


इसी सोच के साथ उन्होंने इस दीक्षांत समारोह में पहाड़ एवं यहां की संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य कर रहीं पद्मश्री बसंती बिष्ट, पद्मभूषण पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट व महेंद्र सिंह कुंवर को मानद उपाधि से अलंकृत करने का फैसला किया गया है। विवि का पहला दीक्षांत समारोह टिहरी में आयोजित किया गया था। इस बार गोपेश्वर में किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एल्युमिनी में मिलेंगे कई दिग्गज
श्रीदेव सुमन विवि के दीक्षांत समारोह के बाद एल्युमिनी मीट का भी आयोजन होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व छात्रों को हिस्सा लेंगे। वे अपने अनुभवों को साझा भी करेंगे। इनमें न्यायमूर्ति रविंद्र मैठानी, आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी, वैज्ञानिक डॉ. डीपी डोभाल समेत कई अन्य लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed