{"_id":"61215ec68ebc3e79fc75d76a","slug":"sputnik-v-vaccine-will-be-conducted-in-doon-from-today-city-news-drn3881253164","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना टीकाकरण: देहरादून में आज से लगना शुरू हुआ स्पूतनिक-वी टीका, सीएम ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना टीकाकरण: देहरादून में आज से लगना शुरू हुआ स्पूतनिक-वी टीका, सीएम ने किया शुभारंभ
Sun, 22 Aug 2021 03:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 03:14 PM IST
सार
ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज के अस्पताल में स्पूतनिक-वी टीके के शुभारंभ कार्यक्रम में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, औद्योगिक विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा और सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन
स्पूतनिक-वी टीका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में पहले रूसी स्पूतनिक वी-वैक्सीनेशन केंद्र का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। रविवार को सेलाकुई स्थित ग्राफिक एरा इंस्टिट्यूट में स्पूतनिक वी-वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. कमल घनशाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम धामी ने कहा कि स्पूतनिक वैक्सीनेशन का सभी लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. कमल घनशाला ने बताया कि स्पूतनिक वैक्सीन पहली बार उत्तराखंड में आयी है। स्पूतनिक वैक्सीन अच्छी इम्यूनिटी देगी। वहीं तीसरी लहर के मद्देनजर ग्राफिक एरा इंस्टिट्यूट में अल्ट्रा मॉडल सुविधाओं के साथ आईसीयू तैयार किया गया है।
विज्ञापन
स्पूतनिक वैक्सीन उत्तराखंड में अब उपलब्ध हो चुका है। जिसकी दो खुराक 21 दिन के अंतराल पर लगवा सकते हैं। ग्राफिक एरा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में प्रति वैक्सीन का 1145 रुपए चार्ज रखा गया है।
विज्ञापन
ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज के अस्पताल में स्पूतनिक-वी टीके के शुभारंभ कार्यक्रम में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, औद्योगिक विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा और सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर विशिष्ट अतिथि रहे।
ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने बताया कि अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा के लिए अनेक प्रबंध करने और विशेषज्ञ चिकित्सकों व कुशल स्टाफ की तैनाती करने के बाद स्पूतनिक-वी टीका लगाने की शुरुआत की जा रही है। कहा कि आम लोगों को कोरोना और इसके डेल्टा वेरियंट से बचाने के महत्वपूर्ण उद्देश्य से ग्राफिक एरा ने उत्तराखंड में यह शुरूआत की है।
विकासनगर रोड पर झाझरा और सेलाकुई के मध्य धूलकोट में स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में स्पूतनिक-वी लगवाने के लिए कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है।