{"_id":"f87cb54fa9414105751a9973ac74dc7c","slug":"sports-tournament-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत सदन ने जीती ओवरआल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीत सदन ने जीती ओवरआल ट्रॉफी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 08 Dec 2013 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरडी एकेडमी निरंजनपुर की 13वीं अंतर सदन वार्षिक खेल प्रतियोगिता की ओवरआल ट्रॉफी पर अजीत सदन ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन
फतेह सदन को दूसरा, जुझार सदन को तीसरा और जोरावर सदन को चौथा स्थान हासिल हुआ। शुक्रवार को प्रतियोगिता में कक्षा 6 की 100 मीटर दौड़ में कुणाल, कक्षा 7 की 200 मीटर दौड़ में हर्षिता, कक्षा 8 में विशांत प्रथम रहे।
छात्रा वर्ग में कक्षा 8 की 200 मीटर दौड़ में साक्षी, कक्षा 9 व 10 की बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रणव, 200 मीटर में अलौकिक, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में स्वाती और 200 मीटर में ऐश्वर्या प्रथम रहे।
विज्ञापन
कक्षा 11 व 12 के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निखिल और 200 मीटर में विवेक, रिले रेस में अजय, बादल, रवि, पंकज, बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में देवयानी और 200 मीटर में श्रुति प्रथम रहीं।
विज्ञापन
रिले रेस में अंजलि, नमनी, अंशी व अंशुल पहले रहे। वहीं हैट रेस में अनीश, गूगल रेस में महाशिवम, बकेट रेस में अखिल व आरजू, कपल रेस में नीतिश व श्रेया, फ्रॉग रेस में दिव्यांश, सिंड्रेला रेस में फरहान व निशांत, हिप-हॉप रेस में तृशा, सैक रेस में अनुष्का, लेमन रेस में जीवांश, चॉकलेट रेस में वैभव व उमंग को पहला स्थान हासिल हुआ।
बॉल रेस में हिमांशु व कशिश, रिबन रेस में मेघा व वेदराज, स्किपिंग रेस में आयुशी व लव ने पहला स्थान प्राप्त किया। समापन पर जीआरडी एजूकेशनल ट्रस्ट की प्रबंध निदेशिका लता गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जीआरडी गर्ल्स डिग्री कालेज की प्रधानाचार्या डा. सुचित्रा वशिष्ट, रेणुका शाह, अनुराधा चौधरी मौजूद रहीं।