फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sports teacher writes magical puzzles break world record.

इस आम आदमी के नाम दुनिया का सबसे बड़ा 'जादुई रिकॉर्ड'

Mon, 27 Jul 2015 09:06 AM IST
गणेश उपाध्याय/ अमर उजाला, बागेश्वर
गणेश उपाध्याय/ अमर उजाला, बागेश्वर Updated Mon, 27 Jul 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
sports teacher writes magical puzzles break world record.

उत्तराखंड के बागेश्वर में रहने वाले सामान्य से दिखने वाले इस इंसान के नाम सबसे बड़ा 'जादुई रिकॉर्ड' दर्ज हो गया है।

विज्ञापन


लिम्का बुक के बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने वाले ऐठाण निवासी हरिओम ऐठानी का नाम अब इंटरनेशनल वंडर बुक ऑफ रिकॉर्ड और यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम में भी दर्ज हो गया है।

गणित विद्या में माहिर हरिओम ने 1260 घंटे (53 दिन) में 48 हजार पहेलियां लिखकर सभी को हैरत में डाला है। वह अब गिनीज बुक में अपना नाम लिखाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत कपकोट के ऐठाण निवासी हरिओम ऐठानी जनता इंटर कॉलेज असों में पीटीए शिक्षक हैं। अमर उजाला में प्रकाशित होने वाली जादुई पहेलियां देख उन्होंने 2009 में पहेलियां बनाने की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

1260 घंटे में लिख डालीं 48 हजार जादुई पहेलियां

sports teacher writes magical puzzles break world record.

हरिओम को शुरू में पहेलियां तैयार करने में परेशानी हुई। उन्होंने 1260 घंटे में 48 हजार जादुई पहेलियां लिख डालीं।

अलग-अलग अंकों में बनी पहेलियों की खासियत यह है कि उसे जिस हिस्से से भी जोड़ा जाए, उसका जोड़ समान ही आता है। अंदर के खानों को उप वर्ग कहा जाता है। उन्हें गिनने पर पहेलियों का जोड़ भी बराबर ही आता है। उन्होंने 450 चार्ट पेपर में हाथ से 48 हजार मैजिक स्क्वायर बनाए हैं।

इनका वजन 13 किलो है। उन्हें 16 सितंबर 2014 को डाक से लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने का प्रमाण पत्र मिला, जबकि 25 मार्च 2015 को उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया के संस्थापक पवन सोलंकी के हस्ताक्षरों से वर्ल्ड रिकॉर्ड ट्रॉफी और मेडल मिला।

15 जुलाई 2015 को उन्हें वंडर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष नीलम के हस्ताक्षरित सर्टिफिकेट मिला। 18 जुलाई 2015 को उन्हें यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम के अध्यक्ष प्रो. डॉ. सिद्धार्थ घोष और मुख्य संपादक रूद्रदीप रॉय ने होम ऑफ टेलेंट सर्टिफिकेट डाक से भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed