फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sports schools will be opened in every district of the state: Rekha Arya

प्रदेश में हर जिले में खुलेंगे खेल स्कूल : रेखा आर्या

Mon, 16 Feb 2026 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Sports schools will be opened in every district of the state: Rekha Arya
14 खेल छात्रावासों को खेल स्कूल के रूप में विकसित करेगी सरकार
विज्ञापन

निजी क्षेत्रों को भी खेल स्कूलों के लिए किया जाएगा सहयोग
खेल मंत्री के मुताबिक कैबिनेट में आएगा इसके लिए प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा, प्रदेश में अब हर जिले में खेल स्कूल खुलेंगे। राज्य के 14 खेल छात्रावासों को सरकार स्पोर्ट्स स्कूल के रूप में विकसित करेगी। वहीं, निजी क्षेत्रों को भी स्कूल खोलने के लिए मदद की जाएगी। विभाग को इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे राज्य में खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार होगी।
यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित खेल विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने कहा, प्रदेश को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए जरूरी है कि छोटी उम्र से बच्चों को खेल का विशेष प्रशिक्षण मिले। राज्य में 14 स्पोर्ट्स हॉस्टल हैं लेकिन यह पुराना कॉन्सेप्ट आज की जरूरत के हिसाब से उतना कारगर नहीं है। इसलिए इन स्पोर्ट्स हॉस्टल को स्पोर्ट्स स्कूल के रूप में विकसित कर छह साल की उम्र से ही खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-------
अब एक जिला एक खेल की पहचान पर होगा काम
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा, एक जिला एक खेल की परिकल्पना के तहत हर जिले में ज्यादा प्रचलित खेल को उस जिले की पहचान के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए भी प्रस्ताव जल्द कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
एथलीट को मिलेगी ऑनलाइन कोचिंग
खेल मंत्री के मुताबिक फिट उत्तराखंड एप पर अब तक प्रदेश के हर उम्र के एक लाख 22 हजार से ज्यादा एथलीट रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि इस एप पर यह लोग अपनी खेल गतिविधियों के जो वीडियो अपलोड कर रहे हैं, इन वीडियो का विश्लेषण कर इन्हें ऑनलाइन कोचिंग देने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र या ओपन जिम के लिए स्कूल कॉलेज के ग्राउंड का भी इस्तेमाल किया जाएगा। बैठक में खेल मंत्री ने कहा, हल्द्वानी के खेल विश्वविद्यालय में इसी जुलाई से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी पूरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed