{"_id":"1982e2ff23a2fd1f6e4a9305fa0b205c","slug":"sports-college-become-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी बार चैंपियन बना स्पोर्ट्स कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी बार चैंपियन बना स्पोर्ट्स कॉलेज
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Nov 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने साल की चौथी और अंतिम क्रॉस कंट्री की चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
टॉप-5 स्थानों पर कब्जा जमाया
स्पोर्ट्स कॉलेज ने अंडर-14 बालक के टॉप-6 और पुरुष ओपन वर्ग की दौड़ में टॉप-5 स्थानों पर कब्जा जमाया। वहीं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रायपुर की छात्राओं ने अंडर-14 और ओपन वर्ग की दौड़ जीती। पुरुष वेटरन वर्ग में उत्तराखंड परिवहन निगम अव्वल आया।
पढ़ें, फर्जी आईडी से लिया सिम फूंके सात लाख
विज्ञापन
जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार सुबह सवा 8 बजे एस्लेहॉल से स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत कराई। सबसे पहले अंडर-14 बालिका वर्ग की दौड़ हुई।
विज्ञापन
करीब 6 किलोमीटर की दौड़ एस्लेहॉल चौक से शुरू होकर दिलाराम चौक से होते हुए वापस एस्लेहॉल चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। अंडर-14 बालक व बालिका ओपन वर्ग की करीब 8 किलोमीटर दौड़ एस्लेहॉल चौक से आरटीओ होते हुए वापस एस्लेहॉल पर समाप्त हुई।
14 किलोमीटर लंबी दौड़
वहीं बालक ओपन वर्ग की करीब 14 किलोमीटर लंबी दौड़ एस्लेहॉल चौक से राजपुर रोड, मसूरी डायवर्जन होते हुए वापस एस्लेहॉल पर आकर खत्म हुई। वेटरन वर्ग की दौड़ एस्लेहॉल से दिलाराम चौक होते हुए वापस एस्लेहॉल पर समाप्त हुई। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम के मुकेश राणा ने पहला स्थान हासिल किया।
तस्वीरों में देखें, मां गंगा की भक्ति में डूबे प्रिंस चार्ल्स
स्पोर्ट्स कॉलेज के नवीन परिहार ने पुरुष ओपन वर्ग और शुभम चौधरी ने अंडर-14 वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। बालिका अंडर-14 में रायपुर की संध्या और महिला ओपन में रिंकी कुमारी अव्वल रहीं। समापन समारोह में मनोज शर्मा ने टॉप-6 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं, डिप्टी कमांडेंट यशवंत रावत, पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर सीबी थापा, कुमार थापा, लोकेश कुमार, रंजीत थापा, गमाल सिंह रावत, रवीन्द्र पाल सिंह मेहता, रवींद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
टॉप-6 चैंपियन
वर्ग - पहला - दूसरा - तीसरा - चौथा - पांचवा - छठा
अंडर-14 बालक - शुभम चौधरी - राहुल कुमार - कपिल रावत - नितिन कुमार - आदित्य कुमार - सौरभ
अंडर- 14 बालिका - संध्या कुमारी - शीतल - श्वेता कुमारी - ममता भट्ट - ज्योत्सना - शिवानी
ओपन बालक - नवीन परिहार - पिंचू कुमार - नीशु कुमार - निकुल - ममतेश - नितेश
ओपन बालिका - रिंकी कुमारी - नेहा सिंह - विजया राणा - पूजा पटेल - शिवानी - नेहा शाह
वेटरन - मुकेश राणा - जितेंद्र गुप्ता - प्रवीण जौली - जेएस सचदेवा - ललित - एसआर जोशी
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...