फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sports award of uttarakhand.

उत्तराखंड खेल पुरस्कारों का एलान, गुरमीत खेलरत्न, सुरेंद्र को द्रोणाचार्य अवार्ड

Sun, 06 Nov 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 Nov 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
sports award of uttarakhand.
सुरेंद्र सिंह भंडारी, गुरमीत सिंह, राजेंद्र सिंह रावत (बाएं से दाएं) - फोटो : file photo

ओलंपियन एथलीट गुरमीत सिंह को उत्तराखंड देवभूमि खेल रत्न और ओलंपियन सुरेंद्र सिंह भंडारी को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। जबकि पूर्व हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। इन्हें यह पुरस्कार राज्य स्थापना दिवस के मौके पर दिए जाएंगे। शनिवार को राज्य सरकार ने उत्तराखंड देवभूमि पुरस्कार 2016-17 के लिए इन नामों की घोषणा की।

विज्ञापन


खेल विभाग की ओर से मांगे गए आवेदनों पर विचार के बाद विभागीय मानकों के आधार पर यह सूची तैयार की गई थी। जिसे खेलमंत्री दिनेश अग्रवाल की अध्यक्षता वाली हाईपावर कमेटी ने फाइनल किया। पिछले चार साल से यह पुरस्कार दिए जा रहे हैं। खेल रत्न के लिए बाजपुर निवासी ओलंपियन गुरमीत सिंह और द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए सर्विसेज के कोच सुरेंद्र सिंह भंडारी के नाम पर मुहर लगी है।
विज्ञापन


लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए कमेटी ने नैनीताल निवासी हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत के नाम पर सहमति दी।

खेल-रत्न और लाइफटाइम विजेता को मिलेंगे पांच-पांच लाख

sports award of uttarakhand.
सुरेंद्र सिंह भंडारी - फोटो : AmarUjala

खेल रत्न और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के रूप में पांच-पांच लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जबकि द्रोणाचार्य पुरस्कार पर तीन लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिए मिलेगा। यह पुरस्कार राज्य स्थापना दिवस (9 नवंबर) को बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में दिए जाएंगे। 

मैं अपनी मां, भाई, पत्नी के अलावा राज्य सरकार, एथलेटिक्स एसोसिएशन और एथलेटिक्स एसोसिएशन आफ इंडिया का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिनकी वजह से मुझे यह पुरस्कार मिला है। इसके बाद मेरी जिम्मेदारी ओर बढ़ गई है। 
-गुरमीत सिंह, ओलंपियन (उत्तराखंड खेल रत्न अवार्ड के लिए चयनित)

मेहनत करने के बाद पुरस्कार मिलता है तो काफी अच्छा लगता है। मैं सभी लोगों का धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हर समय मेरा साथ दिया। सरकार ने यह अवार्ड देकर मुझे आगे ओर बेहतर करने के लिए प्रेरित किया है।  
-सुरेंद्र सिंह भंडारी, ओलंपियन (द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए चयनित)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed