फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Spirituality will help to deal with mental stress and pressure

Dehradun News: आध्यात्मिकता से होगा मानसिक तनाव और दबाव का निपटारा

Mon, 31 Mar 2025 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Spirituality will help to deal with mental stress and pressure
I
विज्ञापन

IIडीबीएस पीजी कॉलेज की भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) प्रकोष्ठ की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आध्यात्मिकता के माध्यम से युवा ऊर्जा का प्रकटीकरण विषय पर आयोजित संगोष्ठी में देश भर के विभिन्न संस्थानों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। आईकेएस सेल की संयोजक डॉ. राजलक्ष्मी दत्ता ने प्राचीन भारतीय संस्कृति की समृद्धि का महत्व बताते हुए कहा, युवाओं को मानसिक तनाव और दबाव से निपटने के लिए आध्यात्मिकता को अपनाना होगा।
I
I
I
Iप्रो. राम विनय सिंह ने भारतीय परंपराओं की समृद्धि और आज की दुनिया में उनकी प्रासंगिकता पर जोर दिया। डॉ. अमित कुमार लाल ने विनोदी, वाकपटुता और व्यावहारिक ध्यान तकनीकों के बारे में बताया। स्वामी यतीश्वरानंद ने आध्यात्मिकता के माध्यम से व्यक्तित्व विकास की जानकारी दी। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल पाल, डॉ. परितोष सिंह, डॉ. साधना डिमरी, स्वामी असीमात्मानंद, डॉ. वाणी सिंह, गदाधर गौरांग दास ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

I
Iयह रहे विजेता
I

Iकार्यक्रम में आईकेएस सेल की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसमें नेहा कश्यप ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि आकाश रावत दूसरे और तनिषा चौहान, प्राची थापा, व सचिन शर्मा ने तीसरे स्थान पर रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed