{"_id":"6788062a1134d8791b0a4987","slug":"speeding-car-hits-scooter-rider-youth-dies-dehradun-news-c-5-1-drn1031-595403-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
Iमोथरोवाला चौक पर मंगलवार की देर रात हुआ हादसा
I
Iकार चालक नींद की झपकी में नहीं देख पाया सामने से गुजर रहा स्कूटरI
Iहरिद्वार बाईपास पर तेज रफ्तार कार ने सामने चौक पार कर रहे स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल स्कूटर सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक को नींद की झपकी आई थी, जिससे वह सामने से गुजर रहे स्कूटर को नहीं देख पाया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
Iएसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान हरिद्वार के नवोदय नगर निवासी निशांत नौडियाल पुत्र महादेव नौडियाल के रूप में हुई है। 25 वर्षीय निशांत यहां पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। वह किसी काम से रात करीब 12.30 बजे हरिद्वार बाईपास गए थे। वहां से लौटते हुए मोथरोवाला चौक पार करने लगे तो रिस्पना की ओर से आती एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल निशांत को इमरजेंसी सेवा के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके से कार को कब्जे में लेकर मेहूवाला के रहने वाले चालक उस्मान अली को हिरासत में ले लिया गया था। एसओ ने बताया कि बुधवार को महादेव नौडियाल की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।I