{"_id":"5e6e8b738ebc3ea4e74fa2ea","slug":"speed-of-vehicles-stopped-on-nh-due-to-arrival-of-boulder-vikas-nagar-news-drn3392953141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल्डर आने से एनएच पर थमी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल्डर आने से एनएच पर थमी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन
त्यूनी-चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारनाधार के पास सड़क पर आए बोल्डर।
- फोटो : VIKAS NAGAR
भूस्खलन के चलते त्यूनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारनाधार के समीप भारी मात्रा में बोल्डर आ गया। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। करीब 16 घंटे बाद सड़क को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया, लेकिन बड़े वाहनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग अब भी बंद है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप होने से 50 से अधिक गांव की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काश्तकार मेहर सिंह, शूरवीर सिंह, कुंवर सिंह, गजेंद्र सिंह, अरविंद आदि का कहना है कि सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित होने से उन्हें छोटे वाहनों पर फसलों को लाद कर मंडी तक पहुंचाना पड़ रहा है। इसमें समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। शनिवार देर शाम करीब आठ बजे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। रविवार शाम चार बजे मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल की जा सकी। वहीं, त्यूनी से चकराता आने वाले बड़े वाहनों को वाया क्वानू होते हुए 40 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। वहीं, मोरी-त्यूनी मोटर मार्ग पर मेंद्रथ के पास पर भूस्खलन होने से शनिवार देर रात 9 बजे से रविवार की सुबह नौ बजे तक यातायात ठप रहा। सुबह लोनिवि ने मलबा हटा सड़क पर यातायात बहाल कराया।
लोनिवि चकराता के जेई भगत सिंह रावत का कहना है कि एनएच पर रास्ते में कई बड़ी चट्टान टूट कर आ गिरी हैं। इन्हें हटाने में समय लग रहा है। सोमवार तक सड़क को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
===
छह संपर्क मार्गों पर तीन दिन बाद भी आवाजाही ठप
विकासनगर। तीन दिन पूर्व भारी बारिश के बीच जगह-जगह मलबा आने से बंद हुए जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के छह संपर्क मार्गों पर रविवार को भी वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो सकी। 30 गांवों की आबादी का संपर्क अन्य इलाकों से पूरी तरह से कटा हुआ है। लोगों को रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं गांव तक पहुंचाने में खासा मशक्कत करनी पड़ रही है। फसलें भी मंडी तक नहीं पहुंच पा रही हैं। ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए पांच से छह किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। बीते शुक्रवार को क्षेत्र में झमाझम बारिश के बीच जगह-जगह मलबा आने से साहिया-तपलाड़, माख्टी-पोखरी, बाणा-चिल्हाड़, रडू-मुंधोल, सैंज-कुनैन, हयो-टगरी समेत छह संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। लोनिवि कालसी(पीएमजीएसवाई) के ईई बीसी पंत ने कहा कि सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आया हुआ है। इसे हटाने का काम जारी है। सोमवार तक ज्यादातर सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी जाएगी।