फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Specialist doctors appointment HNB Medical University Four lakh salary offer 40 doctors came for interview

Dehradun: संविदा पर विशेषज्ञ डॉक्टरों को चार लाख वेतन का ऑफर, 40 पहुंचे साक्षात्कार देने, 600 पद हैं खाली

Fri, 17 Feb 2023 10:39 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 17 Feb 2023 10:39 AM IST
सार

विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए एचएनबी चिकित्सा विश्वविद्यालय में प्रक्रिया शुरू हो गई है। संविदा पर विशेषज्ञ डॉक्टरों को सरकार प्रति माह चार लाख वेतन देगी। प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों के लगभग 600 (58 प्रतिशत) पद खाली हैं।

विज्ञापन
Specialist doctors appointment HNB Medical University Four lakh salary offer 40 doctors came for interview
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार के चार लाख प्रति माह वेतन के आकर्षक ऑफर को देख कर 40 डॉक्टर साक्षात्कार के लिए पहुंचे। हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमचंद्रा की अध्यक्षता में गठित समिति डॉक्टरों का साक्षात्कार ले रही है।

विज्ञापन

प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों के लगभग 600 (58 प्रतिशत) पद खाली हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ‘यू कोट, वी पे’ योजना शुरू की है। इसमें पर्वतीय क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को उनकी विशेषज्ञता के आधार पर प्रति माह चार लाख तक वेतन का ऑफर दिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब बाइक एंबुलेंस से जरूरतमंद को तुरंत पहुंचाया जाएगा अस्पताल, प्रदेश में जल्द शुरू होगी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जन, आर्थो, स्त्री रोग, बाल रोग, फिजिशियन समेत अन्य विशेषज्ञ पदों के लिए उत्तराखंड समेत बाहरी राज्यों से 40 डॉक्टरों ने आवेदन किया है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टर पदों के लिए साक्षात्कार चल रहा है। एचएनबी चिकित्सा विश्वविद्यालय की ओर से विशेषज्ञ डॉक्टरों का चयन करने के बाद सूची विभाग को भेजी जाएगी। जिसके बाद ही डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed