फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Specialist doctors 24 Deployment selected in U Quote V Pay scheme Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: यू कोट वी पे योजना में चयनित 24 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, पर्वतीय क्षेत्रों को मिलेगा फायदा

Fri, 01 Sep 2023 03:21 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Sep 2023 03:21 PM IST
सार

विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा। यू कोट वी पे योजना के तहत सरकार की ओर से विशेषज्ञ डॉक्टरों को चार लाख और सुपर स्पेशियलिस्ट को छह लाख रुपये प्रति माह मानदेय तय किया गया है।

विज्ञापन
Specialist doctors 24 Deployment selected in U Quote V Pay scheme Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई यू कोट वी पे योजना के तहत 24 विशेषज्ञ डॉक्टरों का चयन कर उन्हें तैनाती दी गई। पर्वतीय क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों को बाल रोग, जनरल सर्जन, एमडी मेडिसिन डॉक्टर मिले हैं।

विज्ञापन

इस बाबत स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर राजेश कुमार ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा। यू कोट वी पे योजना के तहत सरकार की ओर से विशेषज्ञ डॉक्टरों को चार लाख और सुपर स्पेशियलिस्ट को छह लाख रुपये प्रति माह मानदेय तय किया गया है।

विज्ञापन

संविदा पर तैनाती के आदेश जारी
स्वास्थ्य विभाग लंबे समय से राज्य के पर्वतीय जिलों में स्पेशियलिस्ट और सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने की कवायद कर रहा है। योजना के तहत में 24 डॉक्टरों का चयन किया गया है। इनमें पैथोलॉजिस्ट, गायनोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिक, सर्जन, पीडियाट्रिक, ऑर्थाेपेडिक डॉक्टर शामिल हैं। चयनित स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों की संविदा पर तैनाती के आदेश जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से यू कोट वी पे के तहत सभी डॉक्टरों की तैनाती संविदा के आधार पर की जा रही है। पहाड़ी जिलों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, दवाइयां, आधुनिक चिकित्सा उपकरण की सुविधाएं तो हैं, लेकिन प्रदेश के कुछ स्थानों पर स्पेशियलिस्ट डाक्टरों के रिक्त पदों के कारण लोगों को बेहतर सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहीं हैं।

 

नहीं मिले सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर

योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग ने कार्डियोलॉजिस्ट में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन इसमें कोई आवेदन नहीं मिला है। कार्डियोलॉजिस्ट सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में करने के लिए केंद्र सरकार ने भी स्वीकृत दी थी। इन डॉक्टरों को प्रति माह छह लाख रुपये तक मानदेय निर्धारित है।

Uttarakhand Rainfall: 10 साल बाद अगस्त में सबसे कम बारिश, सामान्य से आठ फीसदी कम बरसे मेघ, जानें क्या है वजह

यहां हुई चयनित विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती

आर्थो सर्जन डॉ. महेश चंद्रा को उप जिला चिकित्सालय (एसडीएच) काशीपुर, एनेस्थेटिक्स डॉ. रोहित को सीएचसी बेतालघाट, एनेस्थेटिक्स डॉ. संजय कोट को सीएचसी सितारगंज, ईएनटी डाॅ. विपिन सिंघल को एसडीएच रुड़की, ईएनटी डॉ. तोसी जनार्दन को एसडीएच रानीखेत, एमडी मेडिसिन डॉ. संदीप टंडन को जिला अस्पताल हरिद्वार, एमडी मेडिसिन डॉ. प्रीति यादव को जिला अस्पताल चंपावत, एमडी मेडिसिन डॉ. शैलेंद्र कुमार को एसडीएच कोटद्वार, जनरल सर्जन डॉ. राजीव गर्ग को एसडीएच ऋषिकेश, डॉ. कुमार सेन नडकरणी को सीएचसी थैलीसैंण, डॉ. सुरेश वशिष्ठ को हरिद्वार, डॉ. प्रणाम सिंह प्रताप को एसडीएच रुड़की, डॉ. पुनीत बंसल को एसडीएच बाजपुर, डॉ. भानु प्रताप शर्मा को महिला अस्पताल सिमली, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा कुशवाह को सीएचसी सितारगंज, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुमन शर्मा को एसडीएच कर्णप्रयाग, पैथोलाॅजिस्ट डॉ. रश्मि संजय कोट को एसडीएच टनकपुर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश चंद सिंह को सीएचसी डीडीहाट, डॉ. भारत गुप्ता को एसडीएच रुड़की, डॉ. ओम प्रकाश को सीएचसी बेरीनाग, डॉ. उमाशंकर सिंह रावत को सीएचसी अगस्त्यमुनि, डॉ. कनिका महेता को सीएचसी सितारगंज, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शंभू कुमार झा को एसडीएच हरिद्वार और डॉ. देवेंद्र सिंह को सीएचसी सितारगंज में तैनात किया गया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed