फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Special investigation team started investigation, sought documents

धर्म संसद: विशेष जांच दल ने शुरू की कार्रवाई, मांगे दस्तावेज

Wed, 05 Jan 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Special investigation team started investigation, sought documents
देहरादून। धर्म संसद में भड़काऊ भाषण के मामले वाले दोनों मुकदमों में विशेष जांच दल ने जांच शुरू कर दी है। लिखित आदेश के बाद जांच दल ने जिले से दस्तावेज मांगे हैं। इसकी विवेचना के लिए अधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है। दोनों मामलों की जांच फिलहाल हरिद्वार शहर कोतवाली पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन

इस मामले में हरिद्वार शहर कोतवाली और ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमे दर्ज हुए थे। जिनमें वसीम रिजवी समेत कुल छह आरोपियों के नाम हैं। मामले की जांच के लिए बीते दिनों डीआईजी गढ़वाल रेंज ने एक विशेष जांच दल का गठन किया था। इस संबंध में सोमवार को लिखित आदेश जारी किए गए थे। जांच दल की पर्यवेक्षण अधिकारी एसपी देहात देहरादून कमलेश उपाध्याय ने बताया कि लिखित आदेश प्राप्त हो चुके हैं। मुकदमों के वर्तमान विवेचना अधिकारियों से उसके दस्तावेज मांगे गए हैं। साथ ही जांच दल से एक अधिकारी मनीष उपाध्याय को विवेचना अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक की जांच की प्रगति देखी गई है। जांच दल अपने स्तर से इसकी जांच करेगा। हर दिन जांच की प्रगति जानी जाएगी। एसपी देहात देहरादून विशेष जांच दल की पर्यवेक्षण अधिकारी हैं। इसमें एक एएसपी, तीन इंस्पेक्टर और एक दारोगा को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि इन मामलों में अभी तक मुकदमा दर्ज कराने वाले दोनों लोगों के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed