फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Special intensive revision drive launched; verification forms distributed door-to-door.

Dehradun News: प्रारंभ हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, घर-घर बांटे गए सत्यापन फार्म

Mon, 08 Jun 2026 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Special intensive revision drive launched; verification forms distributed door-to-door.
विकासनगर/साहिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जाने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की सोमवार को शुरुआत हो गई। इस क्रम में बीएलओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सत्यापन फॉर्म का वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

विकासनगर, सहसपुर, कालसी व चकराता ब्लॉक क्षेत्र के सभी गांवों में एसआईआर की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। इस दौरान साहिया क्षेत्र के बाजार सहित सकनी, अलसी, ककाड़ी, ईच्छला, फटेऊ, समाल्टा, पानुवा, दातनू, बड़नू और डामटा समेत विभिन्न गांवों में बीएलओ ने घर-घर पहुंचकर फॉर्म वितरित किए। अधिकारियों ने बताया वितरित किए गए फॉर्म को 10 दिनों के भीतर भरकर तैयार किया जाएगा। इसके बाद बीएलओ स्वयं घर-घर जाकर भरे हुए फॉर्म एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फॉर्म में वर्ष 2003 एवं 2025 की मतदाता सूची के आधार पर विवरण दर्ज किए जाएंगे। इसमें मतदाता के माता-पिता, पति-पत्नी व परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी, जिससे मतदाता अभिलेखों का सत्यापन एवं अद्यतन किया जा सके। अभियान के दौरान मतदाताओं से सहयोग की अपील करते हुए समय पर फॉर्म भरकर उपलब्ध कराने को कहा गया। इस अवसर पर बुद्ध राम भाटी, मोनिका सब्बरवाल, सुनीता चौहान, सुमित्रा देवी, दीपा, नीरो देवी, बनीता तोमर, अनीता चौहान, रीता देवी, सीमा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed