फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   special food will be provide in uttarakhand's jail.

जेल में कैदियों को मिलेगा उत्तराखंड का खास खाना

Tue, 21 Jul 2015 11:06 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
special food will be provide in uttarakhand's jail.

सीएम हरीश रावत ने जेलों में कैदियों को मंडुआ की रोटी, गहत की दाल और झंगोरा की खीर परोसने के आदेश दिए हैं। उन्होंने गृह विभाग को छह उपनिरीक्षक व 50 कांस्टेबल प्रतिनियुक्ति पर कारागार विभाग भेजने और यहां रिक्त पड़े बंदी रक्षकों के 300 पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


आधुनिकीकरण पर जोर
कारागार विभाग की समीक्षा में सीएम ने जेलों के आधुनिकीकरण पर जोर दिया। उन्होंने हरिद्वार, रुड़की और सितारगंज जेल में एक-एक बैरक का निर्माण कराने को कहा। इसके लिए अनुपूरक बजट में धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली के मेलों में बिकेगी जेल में बनी सामग्री
सीएम ने कैदियों द्वारा निर्मित सामग्री के लिए दिल्ली में लगने वाले मेलों में भी स्टॉल उपलब्ध कराने को कहा है। कहा कि जेल में प्रयोग की जाने वाली सरकारी सामग्री स्वयं सहायता समूहों से खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने अशिक्षित कैदियों को शिक्षित करने की कार्ययोजना बनाने, जेलों में सीसी टीवी, मोबाइल फोन जैमर, मैटल डिटेक्टर, डोर फ्रेम मैटल डिटेक्टर और बायो मैट्रिक सिस्टम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव गृह मनीषा पंवार, सचिव मुख्यमंत्री मो. शाहिद, प्रभारी सचिव विनोद शर्मा, आईजी कारागार पीवीके प्रसाद समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed