फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Special attention is being given to the development plans of the area

क्षेत्र के विकास की योजनाओं पर रखा जा रहा विशेष ध्यान

Sun, 03 Apr 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Special attention is being given to the development plans of the area
गणेशपुर-रतनपुर में निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार का निरीक्षण करते विधायक सहदेव सिंह पुंडीर। - फोटो : VIKAS NAGAR
सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गणेशपुर में बन रही सुरक्षा दीवार का मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सुरक्षा दीवार के निर्माण को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निर्माणाधीन विकास योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गणेशपुर और रतनपुर में कड़ुवापानी रौ के दोनों किनारों पर एक करोड़ 68 लाख की लागत से बन रही सुरक्षा दीवार का विधायक ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य करा रहे सिंचाई विभाग के अधिकारियों से निर्माण के बारे में जरूरी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने व समय से कार्य को पूर्ण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवार का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बरसात के समय में जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवार से उनकी फसलों को हर साल होने वाले नुकसान पर भी रोक लग जाएगी। विधायक पुंडीर ने कहा कि क्षेत्र के विकास की योजनाओं पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का मकसद जनता को लाभ पहुंचाने का है, इसलिए सभी कार्य समय से कराए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रघुबीर गुसाईं, सतपाल बुटोला, दिलबर सिंह कंडारी, अरुणा नेगी, चंद्रपाल सिंह रमोला, भाग सिंह बड़थ्वाल, रणबीर सिंह नेगी और सुखदेव सिंह फरस्वाण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed