फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SP took cognizance of viral video on social media, Gaurikund outpost in-charge line spot, constable suspended

रुद्रप्रयाग: अवैध वसूली मामले से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, गौरीकुंड चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, कांस्टेबल निलंबित

Mon, 16 May 2022 03:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 May 2022 03:25 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो गौरीकुंड में तैनात पुलिस चौकी प्रभारी के कमरे का बताया जा रहा है। जहां एक बैग में अवैध वसूली के लाखों रुपये होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
SP took cognizance of viral video on social media, Gaurikund outpost in-charge line spot, constable suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने गौरीकुंड में तैनात चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक को जांच सौंपते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है। वीडियो में चौकी प्रभारी के कमरे में रखे बैग में अवैध वसूली के लाखों रुपये रखे जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चाओं में रहा, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो गौरीकुंड में तैनात पुलिस चौकी प्रभारी के कमरे का बताया जा रहा है। जहां एक बैग में अवैध वसूली के लाखों रुपये होने की बात कही जा रही है। वीडियो में एक व्यक्ति बता रहा है कि पांच से छह लाख रुपये की अवैध कमाई बैग में है। साथ ही बैग पर ताला लगाया हुआ है।
विज्ञापन

 

वीडियो में चौकी प्रभारी के कमरे में शराब व पानी की बोतलें दिखाई गई हैं। वीडियो में व्यक्ति का कहना है कि शराब के अवैध धंधे और घोड़ा-खच्चर संचालकों से अवैध वसूली की गई है। इधर, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई कर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...मर गई मां की ममता:  तीसरी बेटी होने पर जंगल में फेंक आई, दूसरे दिन फिर देखने पहुंची, शव को ऐसे लगाया ठिकाने

 

उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी बीएस रावत को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने बताया कि वीडियो में जो बातें कही जा रही हैं, उसके हिसाब से जांच शुरू कर दी गई है। चौकी प्रभारी व कांस्टेबल पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed