{"_id":"31613e090b689fc8b4579fb3b04b685e","slug":"sp-relative-slap-hit-to-constable-on-teach-traffic-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक रूल से बड़े हैं 'साहब' के रिश्तेदार, जड़ दिया थप्पड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक रूल से बड़े हैं 'साहब' के रिश्तेदार, जड़ दिया थप्पड
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Oct 2013 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में एक अधिकारी के रिश्तेदार को ट्रैफिक का पाठ पढ़ाना एक पुलिस कांस्टेबल और होमगार्ड को बहुत महंगा पड़ गया। पहले तो बीच चौराहे पर दोनों की पिटाई हुई।
विज्ञापन
उसके बाद जब थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो मामले को ही दबाने का प्रयास किया गया। मंगलवार दोपहर को एक कार चालक नेहरू कालोनी से आराघर की तरफ आ रहा था।
कार के आगे आ गया
धर्मपुर चौक के बाद वन-वे में उसने कार को जबरदस्ती दौड़ा दिया। यह देखकर होमगार्ड जितेंद्र कुमार उसकी कार के आगे आ गया और उसे कार रोकने को कहा।
इस पर कार सवार भड़क गया और उसने विजिलेंस में तैनात एक एसपी को खुद का रिश्तेदार बताते हुए उसे देख लेने की धमकी दी। लेकिन जब होमगार्ड ने उससे कहा कि वह कार को वन वे से नहीं जाने देगा तो कार सवार नीचे उतरा और उसने होमगार्ड के कई थप्पड़ रसीद कर दिए।
विज्ञापन
कार सवार को शांत करने की कोशिश
कुछ ही दूरी पर ड्यूटी दे रहा कांस्टेबल कुलदीप यह देखकर घटनारस्थल की ओर दौड़ा और कार सवार को शांत करने की कोशिश करने लगा।
इस पर कार सवार ने कांस्टेबल का भी गला पकड़ लिया। उसके बाद सूचना पर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और नेहरू कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। चालक का कार समेत थाने ले जाया गया। लेकिन बाद में दबाव में पुलिस ने केवल उसका चालान कर छोड़ दिया।
विज्ञापन