फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sp ready to go with anita in election

निशंक-रेणुका का मुकाबला करेंगी सपा की अनिता

Fri, 11 Apr 2014 09:44 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 11 Apr 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
sp ready to go with anita in election

सपा ने हरिद्वार से पूर्व घोषित प्रत्याशी अनिता सैनी को बदलने की संभावना को खारिज कर दिया है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से बातचीत के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी असलम खान ने अमर उजाला को बताया कि हरिद्वार से अनिता सैनी ही चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन


मुलायम ने किया फैसला
सभी कार्यकर्ता मजबूती से अनिता को चुनाव लड़ाएंगे। उल्लेखनीय है कि स्थानीय कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए अनिता को बदलने की भी बात कही जा रही थी।

हरिद्वार में पार्टी उम्मीदवार को बदलने की संभावना को लेकर बृहस्पतिवार शाम समाजवादी पार्टी (सपा) की बैठक हुई। इसमें तीन नामों पर चर्चा भी हुई जिसमें पूर्व घोषित प्रत्याशी अनिता सैनी का नाम भी शामिल था।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी मोहम्मद असलम खान और प्रदेश अध्यक्ष प्रो. सत्यनारायण सचान ने ललतारौ पुल स्थित पार्टी कार्यालय पर स्थानीय नेताओं से बात की। बैठक में उपस्थित नेताओं से हाथ उठवाकर पसंद के प्रत्याशी की बाबत पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


असमंजस की स्थिति नहीं
अनिता सैनी के अलावा प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश प्रताप सिंह और नवीन कौशिक के नाम पर भी चर्चा हुई। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनोद बड़थ्वाल, मुनीश त्यागी, डा. राजेंद्र पाराशर आदि मौजूद थे।

वहीं बैठक की बाबत पूछे जाने पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. सत्यनारायण सचान ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया है। पार्टी में कोई विरोध या असमंजस की स्थिति नहीं है।

निशंक ने निकाला रोड शो
भाजपा के हरिद्वार संसदीय सीट से प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। रोड शो में जगह-जगह ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया।

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि इस बार जनता कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है। आज भी जनता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासन को याद करती है। बीते दस वर्ष में कांग्रेस ने देश को गर्त में धकेल दिया है।

इस अवसर पर विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदगिभन, अशोक गुप्ता, सरिता अग्रवाल, टीकाराम प्रधान, बृजमोहन पोखरियाल, नाथीराम, मास्टर धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।


‘जन-जन तक पहुंचाए की पार्टी की नीतियां’

भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कंडारी ने क्षेत्र में युवाओं की बैठक ली। पार्टी की नीतियों को जन जन पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुट जाने को कहा। इस अवसर पर अलोक मिश्रा, युवराज सिंह, नितेश गिरि, गंगा शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed