{"_id":"587d9ecf4f1c1b3603eff8e2","slug":"sp-dispute-reached-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पहुंची सपा की कलह, जारी होते ही लटकी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड पहुंची सपा की कलह, जारी होते ही लटकी सूची
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में चल रही समाजवादी कुनबे की कलह उत्तराखंड तक आ पहुंची है। उत्तराखंड में भी सपा प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही लटक गई है।
विज्ञापन
शिवपाल यादव के लेटरपैड पर प्रदेश के आठ जनपदों से 26 प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही पार्टी नेता लखनऊ दौड़ गए। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से सूची पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
शिवपाल यादव और अखिलेश यादव की ओर से प्रत्याशियों की दो अलग अलग सूचियां जारी की गई हैं। शिवपाल यादव की ओर से उत्तराखंड में हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चमोली जिलों की 26 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन
यह सूची बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसी के साथ ही अखिलेश यादव में विश्वास रखने वाले प्रदेश व जिले के नेता लखनऊ रवाना हो गए।
जहां उत्तराखंड के सपा नेताओं और हाईकमान के बीच विचार मंथन हुआ। जिसके बाद यूपी की तरह उत्तराखंड की सूची भी फिलहाल रोक दी गई है। सपा जिलाध्यक्ष हाफिज इरफान ने दूरभाष पर हुई वार्ता में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रदेश की सूची फिलहाल रोक दी गई है। नई सूची अगले दो तीन दिन में जारी की जाएगी।
शिवपाल की सूची में किसको कहां मिला टिकट
सपा की पहली सूची में देहरादून जिले की चकराता से अर्जुन शर्मा, विकासनगर से केके गौतम, देहरादून कैंट से डा. आरके पाठक, धर्मपुर से कारी इस्माईल, राजपुर सीट से नरेश वैद्य और हरिद्वार जनपद में भगवानपुर से प्रेमवती, झबरेड़ा बिमला रानी, ज्वालापुर कविता रानी, हरिद्वार ग्रामीण मुस्तफा, लक्सर से नरेंद्र गुर्जर, मंगलौर दुर्गेश प्रताप सिंह, रुड़की शेख अहमद जमा और कलियर से मोहम्मद इरफान को प्रत्याशी बनाया गया।
वहीं हल्द्वानी सीट से शोएब अहमद, रामनगर से फारुख, ऊधमसिंहनगर में सितारगंज से योगेंद्र यादव, किच्छा संजय सिंह, नानकमत्ता अनुसूइया राणा, बाजपुर से मनीषा व बदरीनाथ से गोपाल रावत, थराली से बीएल टम्टा, द्वारहाट से बलराम कोहली, अल्मोड़ा से जसवंत सिंह अधिकारी, जागेश्वर से रमेश सनवाल, बागेश्वर से हरिराम शास्त्री और लोहाघाट से सुरेश बिष्ट का टिकट फाइनल किया गया। सूची में हरिद्वार नगर और रानीपुर जैसी कई सीटों का नाम नहीं हैं।