फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   South African doctors doing Sick female Elephant medical treatment in ramnagar

बीमार हथिनी लक्ष्मी का इलाज करने साउथ अफ्रीका से आए डॉक्टर, सामने आई घातक बीमारी

Mon, 22 Apr 2019 10:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Apr 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
South African doctors doing Sick female Elephant medical treatment in ramnagar
बीमार हथिनी को देखते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

साढ़े तीन माह से बीमार लक्ष्मी हथिनी को देखने साउथ अफ्रीका के डॉक्टर कोवस राथ रामनगर में आमडंडा डिपो पहुंचे। यहां उन्होंने अन्य हथिनियों की सेहत की भी जांच की। उन्होंने लक्ष्मी हथिनी के इलाज एवं उसके खानपान के बारे में वन विभाग के अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


डॉ. राथ ने बताया कि लक्ष्मी को लेमिनाटस बीमारी है, जो इसके दूसरे पैर में भी फैल गई है। यह एक घातक बीमारी है। यदि समय रहते ठीक नहीं हुई तो पैर काटना भी पड़ सकता है। परंतु नकली पैर लगाना अब तक कारगर साबित नहीं हुआ है। साउथ अफ्रीका में ऐसी बीमारी से ग्रस्त घोड़े का पैर काटकर नकली पैर लगाया गया था, लेकिन वह कारगर नहीं हुआ था। इसलिए जरूरी होगा कि इसका इलाज मेडिसन एवं खानपान के जरिये किया जाए।
विज्ञापन


साउथ अफ्रीका के क्रुगर नेशनल पार्क के पशु चिकित्सक डॉ.कोवस राथ रविवार सुबह दस बजे आमडंडा डिपो पहुंचे। उनके साथ अन्य वनाधिकारी भी थे। डॉक्टर ने सबसे पहले हथिनी लक्ष्मी का अब तक हुए इलाज की रिपोर्ट एवं उसका डाइट चार्ट चेक किया। इसके बाद हथिनी के दोनों पैरों की गहनता से जांच की। उन्होंने हथिनी को दवाइयां भी दीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मोहान में टस्कर नहीं मिलने पर वह ढिकाला चले गए। यदि सोमवार तक टस्कर दिखाई दिया तो उसको भी चेक करेंगे, वैसे विभाग ने टस्कर की पहले एवं वर्तमान की फोटो डॉक्टर को दिखाई है। फोटो के जरिये डॉक्टर ने टस्कर के स्वस्थ होने की बात कही है। इस दौरान उनके साथ सीसीएफ कुमाऊं विवेक पांडेय, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डॉ.पराग मधुकर धकाते, रणथंबोर नेशनल पार्क के उपनिदेशक के अलावा डीएफओ रामनगर बीपी सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed