फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   soon thirty thousand job will announce in uttarakhand

उत्तराखंड में जल्द होगी तीस हजार नौकरियों की घोषणाः हरीश रावत

Fri, 22 Apr 2016 03:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Apr 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
soon thirty thousand job will announce in uttarakhand
हरीश रावत और विधायक - फोटो : SanjayNegi/AmarUjala

हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद हरीश रावत काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को देहरादून में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्द ही राज्य में तीस हजार नौकरियों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेनामी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और इससे प्राप्त आय से राज्य में स्कूल, कॉलेज और अस्पताल खोले जाएंगे। 

रावत ने कहा कि उत्तराखंड का विकास करना ही हमारा कर्तव्य है और वह अपने कार्यकाल के दौरान किसी भी घोटाले की जांच करवाने को तैयार हूं। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में भी केंद्र सरकार के हाथ निराशा ही लगेगी।

विज्ञापन

...तो हरीश रावत एक रात के ही मुख्यमंत्री रहेंगे

soon thirty thousand job will announce in uttarakhand
हरीश रावत

सरकार ने बहाल होते ही मुख्यमंत्री हरीश रावत ने काम करना शुरू कर दिया है। कैबिनेट से लेकर तमाम काम हो रहे हैं, लेकिन उच्च न्यायालय के इस फैसले को यदि शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय ने स्टे कर दिया तो हरीश रावत एक रात के ही मुख्यमंत्री रहेंगे।

हालांकि न्यायिक लड़ाई के बाद आगे क्या नतीजा रहेगा, यह अभी भविष्य के गर्भ में है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ऐलान कर चुका है कि उच्च न्यायालय के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देंगे।

खबर ये है कि शुक्रवार को यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल होगा। ऐसे में यदि सर्वोच्च न्यायालय ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी तो सत्ता की यह चांदनी एक ही रात की होकर रह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed