फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Soon girl students of Kasturba Gandhi Residential School will get hostel

Dehradun News: जल्द कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को मिलेगा छात्रावास

Tue, 06 Dec 2022 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Soon girl students of Kasturba Gandhi Residential School will get hostel
जल्द ही कालसी विकासखंड अंतर्गत कोरुवा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं को रहने के लिए छात्रावास की सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए शासन ने करीब साढ़े चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए है। निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

छात्रावास न होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तहत छात्राएं पूर्व में बने छात्रावास और किराए के भवन में रह रही थीं। जिस कारण छात्राओं को कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान निशा तोमर, जिला पंचायत सदस्य गीताराम तोमर, बिरेंद्र सिंह तोमर, अर्जुन सिंह तोमर का कहना है कि छात्रावास बनने से उन्हें आवासीय सुविधा भी मिल सकेगी। उनके भोजन आदि की भी व्यवस्था हो सकेगी। प्रधानाचार्या (वार्डन) दीपमाला रावत ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वर्तमान में छात्राएं पूर्व में बने छात्रावास और एक निजी भवन में रह रही हैं। छात्रावास का निर्माण होने से सभी छात्राएं एक ही छात्रावास में रह पाएंगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल सती ने बताया कि क्षेत्र की जनता की मांग के कारण इस विद्यालय को उच्चीकृत किया गया, जिससे क्षेत्र की गरीब बालिकाएं अपनी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी। कार्यदायी संस्था को तेेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed