फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sonia and rahul gandhi campaign in uttarakhand against modi

मोदी को उत्तराखंड में 'घेरेंगे' सोनिया-राहुल

Sat, 26 Apr 2014 06:31 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Apr 2014 06:31 PM IST
विज्ञापन
sonia and rahul gandhi campaign in uttarakhand against modi

कांग्रेस ने आखिरकार कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को टिहरी और हरिद्वार में कांग्रेस की नैया पार लगाने का जिम्मा देने का मन बनाया है।

विज्ञापन


हालांकि इन जनसभाओं की तिथि तय होनी बाकी है। पर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 29 अप्रैल को एक ही दिन में तीन स्थानों पर मोरचा संभालेंगे।

राहुल गांधी इस दिन जनसभाओं की शुरुआत पहले कैबिनेट मंत्री हरक सिंह के संसदीय चुनाव क्षेत्र में गौचर से करेंगे। इसके बाद उनकी जनसभा काशीपुर और अल्मोड़ा में होगी। राहुल की कुल जनसभाओं की बात हो रही है। ऐसे में राहुल की एक और जनसभा इसके बाद तय की जा सकती है।
विज्ञापन

सोनिया का फोकस ‌टिहरी और हरिद्वार

sonia and rahul gandhi campaign in uttarakhand against modi

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का पूरा फोकस टिहरी ओर हरिद्वार पर है। हालांकि ऐसा करते हुए कांग्रेस ने आपदा प्रभावित इलाकों को पूरी तरह से छोड़ ही दिया है। केदारघाटी के प्रभावित इलाकों में कांग्रेस को अपने दम पर मतदाताओं को रिझाना होगा।

इसी तरह टिहरी में सोनिया गांधी की जनसभा होने पर उत्तरकाशी पूरी तरह से छूट जाएगा।

टिहरी में सोनिया गांधी पहले भी आ चुकी हैं। गौचर में उनका आना पहले टल गया था और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के शिलान्यास समारोह में उनकी जगह उस समय रेल राज्य मंत्री को आना पड़ा था।

दूसरी ओर हरक सिंह के संसदीय क्षेत्र में पूरा दारोमदार इन स्थितियों में राहुल पर ही होगा। राहुल आपदा के दौरान एक बार पहले भी गौचर आ चुके हैं। 2012 के चुनाव में राहल ने श्रीनगर और ऋषिकेश में जनसभाएं की थीं।

हरबटपुर में मोदी भी करेंगे नमो-नमो

sonia and rahul gandhi campaign in uttarakhand against modi

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को टिहरी संसदीय सीट के हरबटपुर (विकासनगर) में रैली से उत्तराखंड में प्रचार अभियान को गति देंगे। चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद मोदी पहली बार राज्य में आ रहे हैं।

टिहरी संसदीय सीट पर भाजपा कांग्रेस की कड़ी टक्कर को देखते हुए मोदी यहां से शुरुआत करेंगे। हरबटपुर में रैली से भाजपा चकरौता बेल्ट में अपनी कमजोर कड़ियां दुरुस्त करने का प्रयास कर रही है।

नरेंद्र मोदी की 29 अप्रैल को तीन रैलियां हिमाचल प्रदेश में हैं जहां से सीधे वह सीधे हरबटपुर पहुंचना लगभग तय है। हिमाचल के सोलन में अंतिम जनसभा संबोधित कर मोदी लगभग चार बजे हरबटपुर पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने राष्ट्रीय नेतृत्व को  रैली करवाने की मांग हिमाचल का कार्यक्रम तय होने के बाद भेजी है।

टिहरी संसदीय सीट की चुनाव संचालन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा का मानना है कि टिहरी सीट पर मैदानी क्षेत्रों में 65 फीसदी मतदाता है जहां मोदी लहर का सर्वाधिक फायदा मिलेगा।

भाजपा के लिए यह सीट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि टिहरी संसदीय सीट पर उनकी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह निवर्तमान सांसद हैं जिनके खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र साकेत बहुगुणा दूसरी बार मैदान में हैं।

मोदी की राज्य में और भी कई रैलियां हैं, जिसके लिए रुद्रपुर, हल्द्वानी, श्रीनगर और हरिद्वार प्रस्तावित हैं। अब मोदी के हरबटपुर में रैली तय होने से श्रीनगर के बजाए भाजपा पौड़ी या

अल्मोड़ा संसदीय सीट पर रैली करवाने पर विचार कर रही है। इससे पहले मोदी ने अपनी शंखनाद रैली देहरादून में की है जो टिहरी संसदीय सीट का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed