फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police stopped former BJP MLA Champion son high voltage drama in police station Uttarakhand news in hindi

Dehradun: बेटे के लिए चैंपियन का हाई वोल्टेज ड्रामा, इंस्पेक्टर बोले- तुमसे बात करने के बजाय इस्तीफा दे दूंगा

Thu, 22 Dec 2022 03:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2022 03:11 PM IST
सार

पुलिस ने चैंपियन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार रात चैंपियन के बेटे कुंवर दिव्य प्रताप मसूरी की ओर से डालनवाला थाना क्षेत्र स्थित अपने घर आ रहे थे। उनके साथ कार में सरकारी गनर कांस्टेबल अमित कुुमार भी मौजूद थे। रात करीब 11.30 बजे पुलिस ने उनकी कार को दिलाराम चौक पर रोक लिया।

विज्ञापन
Police stopped former BJP MLA Champion son high voltage drama in police station Uttarakhand news in hindi
डालनवाला थाने में पुलिसकर्मी से वार्ता करते पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन। संवाद - फोटो : DEHRADUN

विस्तार

भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका तो विवाद खड़ा हो गया। पहले बेटे और फिर चैंपियन ने इंस्पेक्टर पर शराब पीकर बदसलूकी करने का आरोप लगाया। चैंपियन ने जिले के आला अफसरों से शिकायत की और फिर थाने पहुंच गए।

विज्ञापन


यहां उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड करते हुए इंस्पेक्टर पर आरोप लगाए। पुलिस ने चैंपियन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार रात चैंपियन के बेटे कुंवर दिव्य प्रताप मसूरी की ओर से डालनवाला थाना क्षेत्र स्थित अपने घर आ रहे थे। उनके साथ कार में सरकारी गनर कांस्टेबल अमित कुुमार भी मौजूद थे। रात करीब 11.30 बजे पुलिस ने उनकी कार को दिलाराम चौक पर रोक लिया।
विज्ञापन


ड्यूटी पर खुद इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट मौजूद थे। इंस्पेक्टर ने उन्हें कार से उतरने को कहा तो विवाद हो गया। दिव्य प्रताप ने अपने पिता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को भी मौके पर बुला लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने शराब पीकर उनके बेटे के साथ बदसलूकी की है। उन्होंने एसएसपी को भी फोन किया और फिर डालनवाला थाने पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तब तक इंस्पेक्टर और उनकी टीम भी थाने पहुंच चुकी थी। चैंपियन करीब आधे घंटे तक थाने में इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारियों पर आरोप लगाते रहे। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि इस मामले में डालनवाला थाने में पुलिस ने चैंपियन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर बोले- तुमसे बात करने के बजाय इस्तीफा दे दूंगा
चैंपियन ने थाने में इंस्पेक्टर से बात करते हुए वीडियो भी बनाए हैं। पूर्व विधायक बार-बार इंस्पेक्टर को कह रहे थे कि उन्होंने शराब पी हुई है। वह उनसे जवाब मांग रहे थे लेकिन इंस्पेक्टर चुप रहे। कुछ देर बाद इंस्पेक्टर ने कहा कि मैं तुमसे बात करने के बजाय इस्तीफा दे दूंगा।
 

ये हैं चैंपियन और उनके बेटे के आरोप
चैंपियन के बेटे ने एसएसपी से शिकायत कर कहा कि वह मंगलवार रात करीब 11.30 बजे मसूरी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने उनकी कार रुकवाई और कहा कि ओ गाड़ी से उतर...। जब उन्होंने अपना परिचय दिया तो भट्ट ने कहा कि मैं तुझे भी जानता हूं और तेरे बाप को भी। कुछ देर बाद उन्होंने अपने पिता को बुला लिया। चैंपियन ने एसएसपी आवास पर जाकर उनसे बात की। इसके बाद थाने पहुंच गए। यहां इंस्पेक्टर से कहा कि वह अपना मेडिकल कराएं कि शराब पी है या नहीं। इस पर भट्ट चुप्पी साध गए।

इंस्पेक्टर भट्ट ने उसके साथ बदसलूकी की। मैंने इंस्पेक्टर को फोन किया और दिलाराम चौक पर रुकने को कहा। लेकिन, वह सीधे थाने चले गए। इस तरह की हरकत बरदाश्त नहीं की जाएगी। मैने पुलिस अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। -कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, पूर्व विधायक, खानपुर

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  आर्टिकल 14 का मास्क पहन विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, बोले- अब आंदोलन करेंगे

जो पुलिस के साथ इस तरह की हरकत करेगा, काम करने से रोकेगा, पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। चाहे कोई भी हो। पूर्व विधायक ने थाने में हंगामा किया। लिहाजा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। -दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed