फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Son beaten parents and broke head for property in roorkee

मां-बाप ने जायदाद में नहीं दिया हिस्सा तो हैवान बना बेटा, बेरहम ने ईंट से फोड़ डाला दोनों का सिर

Fri, 28 Dec 2018 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Dec 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
Son beaten parents and broke head for property in roorkee
Beaten

मकान आधा हिस्सा नाम नहीं करने पर बेटे के सिर पर खून सवार हो गया। उसने अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उसने ईंट से हमला कर सिर भी फोड़ दिया।

विज्ञापन


लहूलुहान हालत में पिता ने कोतवाली पहुंचकर बेटे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे हैं।
विज्ञापन


छोटा बेटा मकान का आधा हिस्सा अपने नाम करने के लिए लगातार दबाव बना रहा है। साथ ही उनके साथ गाली गलौज व मारपीट करता है। जबकि उन्होंने दोनों को अलग-अलग मकान बनाकर पहले ही दे दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बुधवार को उनका छोटा बेटा फिर से मकान का आधा हिस्सा अपने नाम करने का दबाव बनाने लगा। उन्होंने इनकार किया तो उसने गाली गलौज कर दी। आरोप है कि इनकार करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव कराने आई अपनी मां के साथ भी मारपीट की।

आरोप है कि उसने ईंट से हमला कर सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed