{"_id":"654695720b009f4c81028c61","slug":"some-are-taking-shelter-with-their-relatives-while-others-dehradun-news-c-5-1-drn1030-281102-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबुल हाउस : कोई रिश्तेदार के यहां तो कई एक कमरे में कर रहे गुजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काबुल हाउस : कोई रिश्तेदार के यहां तो कई एक कमरे में कर रहे गुजारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iहाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने एक कमरा खोला, बाकी पर लगी सीलI
Iपूरे मकान की सील न हटाने से परेशानी, प्रशासन से मदद की गुहारI
काबुल हाउस से बेदखल किए गए परिवार अब परेशानी झेल रहे हैं। कोई अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए है तो कोई वहां एक कमरे में ही सामान के साथ गुजारा कर रहा है। बेदखल परिवारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
दरअसल, शत्रु संपत्ति घोषित हुए काबुल हाउस को जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को खाली करा दिया है। यहां रहने वाले 16 परिवार अब बेघर हो चुके हैं। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को राहत देते हुए एक दिसंबर तक घर खाली करने की अनुमति दी है। इससे पहले जिला प्रशासन यहां मकानों को सील कर चुका था। वहां बिजली, पानी के कनेक्शन काट दिए गए हैं। आदेश के बाद प्रशासन ने एक कमरे की सील खोली है। इससे इनके सामने जीवन गुजारना मुश्किल हो गया है। कोई रिश्तेदार के यहां शरण लिए हुए है तो कई एक कमरे में ही बिना बिजली-पानी के सामान के साथ जीवन गुजार रहे हैं।
प्रभावित क्षमा ने बताया कि वह परिवार सहित रिश्तेदार के यहां हैं, लेकिन कब तक रहेंगे पता नहीं है। बच्चों का स्कूल भी छूट गया है। प्रशासन ने एक कमरा खोला है, लेकिन बाथरूम पर ताला है। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से छत की व्यवस्था करने की मांग की है।