फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   solo play in srinagar

मन को झकझोर गया बुद्धूराम का संघर्ष

Tue, 29 Jul 2014 09:37 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 29 Jul 2014 09:37 PM IST
विज्ञापन
solo play in srinagar

उत्तराखंड के श्रीनगर में मां मुझे टैगोर बना दे नाटक की शानदार प्रस्तुति दर्शकों को झकझोर गई। जम्मू-कश्मीर के युवा रंगकर्मी लक्की गुप्ता के इस सोलो एक्ट ने संसाधनों के अभाव में दम तोड़ते हुनर की मजबूरी को बखूबी बयां किया।

विज्ञापन


यूं तो यह सोलो एक्ट था लेकिन दर्शक भी कब नाटक के पात्र बन गए उन्हें खुद पता नहीं चला। युवा लक्की गुप्ता की इस प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन


बीस राज्यों में किया जा चुका है मंचन
तस्वीर आर्ट्स ग्रुप के सहयोग से मां मुझे टैगोर बना दे नाटक का 522वां मंचन बिड़ला परिसर के एसीएल भवन प्रांगण में सोमवार शाम को किया गया। जम्मू-कश्मीर के युवा रंगकर्मी लक्की गुप्ता के इस नाटक का मंचन अब तक बीस राज्यों व 180 शहरों में किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होनहार विद्यार्थी की मजबूरी की कहानी
नाटक एक होनहार विद्यार्थी की मजबूरी को दिखाता है। कथानक के अनुसार नाटक का मुख्य पात्र बुद्धूराम गरीब तबके से है। पढ़ाई-लिखाई में होशियार बुद्धूराम अपने आदर्श रविंद्रनाथ टैगोर की तरह कवि व साहित्यकार बनना चाहता है।

मगर पारिवारिक परिस्थितियों व आर्थिक कारणों से उसे पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है। इसके बावजूद उसके भीतर किसी कोने में टैगोर बनने की चाहत जिंदा है। समय के साथ जिम्मेदारियों के बोझ तले उसका हुनर और इच्छा कहीं दब जाते हैं।


नाटक के बीच में लक्की गुप्ता ने दर्शकों का भी पात्रों के रूप में बखूबी इस्तेमाल किया। उनके इस शानदार प्रयोग को दर्शकों की भरपूर सराहना मिली। अंत में उन्होंने हुनर को पहचानने और प्रतिभाशाली बच्चों की मदद करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed