फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Soldier strangled to death, dead body found in bathroom

लहुलुहान हालत में बाथरूम से मिला पूर्व फौजी का शव

Fri, 13 Nov 2020 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Soldier strangled to death, dead body found in bathroom
हत्या के बाद हरबर्टपुर में लोगों से जानकारी हासिल करती पुलिस। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगरपालिका हरबर्टपुर की आदर्श विहार कॉलोनी में एक फौजी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बाथरूम में उसका लहूलुहान शव मिला है। पुलिस प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह को हत्या की वजह मान रही है। मामले में मृतक की पत्नी समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एसपी देहात ने घटना स्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से पौड़ी निवासी राकेश (35) पुत्र साबर सिंह जम्मू कश्मीर में सेना में तैनात था। यहां आदर्श विहार हरबर्टपुर स्थित मकान में उसकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। उसका नौ साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। कोतवाल राजीव रौंथाण ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को मृतक की पत्नी रीमा देवी (28) हरबर्टपुर चौकी पहुंची। उसने बताया कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर चौकी प्रभारी हिमानी चौधरी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। राकेश बाथरूम में मृत पड़ा था। उसके गले से खून बह रहा था। उन्होंने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। फिर कोतवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी डीएस रावत मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल में पता चला कि मृतक का गला रेता गया है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वे हरबर्टपुर के लिए रवाना हो गए हैं। मामले में मृतक की पत्नी समेत दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed