{"_id":"604a70268ebc3ee61f058bae","slug":"sold-the-same-land-to-two-people-suit-against-nine-city-news-drn373365261","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन फर्जीवाड़े में नौ खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो बार अलग-अलग लोगों को बेच दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीन फर्जीवाड़े में नौ खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो बार अलग-अलग लोगों को बेच दी
Fri, 12 Mar 2021 10:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
थाना प्रेमनगर में जमीन फर्जीवाड़े का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने फर्जीवाड़ा कर एक ही जमीन को दो बार अलग-अलग लोगों को बेच दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक एडवोकेट सूरत सिंह मेहरा निवासी न्यू कैंट रोड, हाथीबड़कला ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उनकी पत्नी ने तेज बहल निवासी ऑफिसर्स कॉलोनी जाखन से ग्राम सलियावाला विकासनगर में जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन
कुछ माह पहले वहां नीरज शर्मा, योगेश चंद्र बेलवाल और ज्योति पंवार आए और जबरन जमीन पर कब्जा करने लगे। इसका विरोध किया गया तो वह जमीन को तेज बहल से खरीदने की बात कहने लगे। उन्होंने विक्रय पत्र भी दिखाया। इसके बाद उन्होंने उनके साथ गाली-गलौच की और जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
एडवोकेट सूरत सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रार कार्यालय से पता चला कि तेज बहल ने धोखाधड़ी कर यह जमीन दीपक कुमार, चंद्र प्रकाश नौटियाल, मनमोहन कंडवाल व दीपक भारद्वाज को भी बेच दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने तेज बहल, दीपक कुमार, चंद्र प्रकाश, मनमोहन कंडवाल, मनोज नौटियाल, दीपक भारद्वाज, नीरज शर्मा व ज्योति पंवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।