फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Solar power plant locked, electricity also switched off

Dehradun News: सौर ऊर्जा प्लांट में जड़ा ताला, बिजली भी बंद की

Wed, 12 Feb 2025 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Solar power plant locked, electricity also switched off
डाकपत्थर स्थित एक सौर ऊर्जा प्लांट पर पहुंचे बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार और उनके समर्थकों ने तालाबंदी कर दी। प्लांट में शटडाउन करके बिजली की आपूर्ति को भी बंद कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ। डाकपत्थर स्थित सौर ऊर्जा प्लांट से निकाले गए ठेका कर्मचारियों के समर्थन में मंगलवार को बॉबी पंवार व उनके समर्थकों प्लांट पर पहुंचे। वहां जमकर हंगामा किया। प्लांट में शट डाउन कर दिया। कुछ देर बाद प्लांट के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजेश साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार भी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने बॉबी पंवार से बात की। बॉबी पंवार ने कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी ठेके पर लिए गए कर्मचारियों का शोषण कर रही है। वेतन से लेकर अन्य सुविधाओं तक में उनके साथ अन्याय किया गया है। जब कर्मचारियों ने आवाज उठानी चाही तो 14 कर्मचारियों को काम से हटा दिया गया और उनके विरुद्ध फर्जी मुकदमे करा दिए गए। उन्होंने कहा उत्तराखंड के मूल निवासियों के साथ इस प्रकार के कृत्यों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। प्रशासन ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ वार्ता के लिए मंगलवार का दिन निर्धारित किया है। प्रशासन के आश्वासन के बाद तालाबंदी को खोल दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed