{"_id":"56dedf9f4f1c1baa618b4569","slug":"solar-eclipse-is-tuesday-evening-at-5-48","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार शाम 5.48 पर लग गया सूर्य ग्रहण का सूतक, न करें शुभ कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार शाम 5.48 पर लग गया सूर्य ग्रहण का सूतक, न करें शुभ कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
Updated Tue, 08 Mar 2016 07:50 PM IST
सार
सूतक से पूर्व पांच बजे कर ली गई गंगा आरती।
कुछ राशियों पर सूर्यग्रहण पड़ेगा भारी।
मेष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ।
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण
- फोटो : demo
विस्तार
बुधवार की सवेरे हो रहे खग्रास सूर्य ग्रहण का सूतक मंगलवार की शाम 5.48 बजे लग गया है। हर की पैड़ी पर होने वाली सायंकालीन आरती सूतक से पूर्व पांच बजे कर ली गई।
विज्ञापन
धर्मनगरी के सभी मंदिरों के कपाट पूजा अर्चना के बाद सूतक से पहले बंद कर दिए गए। ग्रहण का गंगा स्नान सवेरे 6.40 बजे से प्रारंभ हो जाएगा।
सूर्य ग्रहण का स्पर्श प्रात: 5.48 बजे होगा और सवेरे 6.40 बजे ग्रहण समाप्त हो जाएगा। चूंकि उगते हुए सूर्य ग्रहण से ग्रस्तोग्रस्त होंगे अत: सवेरे सूर्योदय के तत्काल बाद ग्रहण मुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण का मध्यकाल सवेरे 6.13 बजे रहेगा। ग्रहण मुक्ति के तत्काल बाद हरिद्वार में रुके हजारों श्रद्घालु हर की पैड़ी सहित गंगा के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
ग्रहण मुक्ति के बाद होगी सुबह की गंगा आरती
सूर्यग्रहण
- फोटो : demo
भगवान सूर्यनारायण के ग्रहण से मुक्त होते ही नगर के समस्त मंदिरों की धुलाई की जाएगी। प्रतिमाओं के वस्त्र बदले जाएंगे।
सवेरे 6 बजे होने वाली प्रात:कालीन गंगा आरती ग्रहण मुक्ति के बाद होगी। गंगा स्नान करने के लिए हजारों श्रद्घालु हरिद्वार में रुके हुए हैं। ग्रहण के समय घाटों पर बैठकर श्रद्घालु धार्मिक ग्रंथों का पाठ करेंगे।
किस राशि पर होगा ग्रहण
यह ग्रहण पूभा नक्षत्र तथा कुंभ राशि में घटित होगा। इस नक्षत्र तथा राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ नहीं। मेष, कर्क, वृश्चिक तथा धनु राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ है। अन्य सभी राशियों पर सूर्य ग्रहण भारी पड़ेगा।
क्या करें शुद्घि स्नान के बाद
जब ग्रहण चल रहा हो तब गुरु द्वारा दिए गए मंत्र का जाप करना चाहिए। स्नानोपरांत खिचड़ी, गेंहू, सत्तू, नारियल और घृत का दान करना चाहिए। ग्रहण के साथ तुला दान और पात्र मुख दर्शन करने से अनेक प्रकार के संकट मिट जाते हैं।