{"_id":"5f7d8022d2753d1184d77ec8b81b3e3e","slug":"soha-given-to-the-morning-walk-tips-in-doon-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहा अली ने दिए मार्निंग वॉक टिप्स, बोले CM शर्मिला का हूं फैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहा अली ने दिए मार्निंग वॉक टिप्स, बोले CM शर्मिला का हूं फैन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांधी पार्क पर एरोबिक करते दूनाइट्स को एक आवाज सुनाई दी गुड मॉर्निंग दूनाइट्स मैं हूं सोहा अली। सभी ने नजर उठाकर इधर-उधर देखा तभी एनाउंसर के साथ खड़ी नजर आईं सोहा अली खान। सोहा ने माइक पकड़ते ही एक बार फिर सभी को गुड मॉर्निंग कहा और बताया कि मैं नियमित मार्निंग वॉक पर जाती हूं।
विज्ञापन
सीएम और सोहा ने रविवार को मैक्स ग्रुप की ओर से गांधी पार्क से वॉक इंडिया वॉक रैली के आयोजन के दौरान सीएम हरीश रावत ने कहा कि सभी लोगों को एक पहाड़ी महिला की तरह सुबह जल्दी उठना चाहिए। साथ ही उन्होंने सोहा अली से कहा कि वो उनकी मां शर्मिला टैगोर के फैन हैं।
विज्ञापन
सोहा ने बताया कि मॉर्निंग वाक से जहां तन और मन स्वस्थ रहता है, वहीं दिन भर शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। सीएम और सोहा ने देहरादून वाक को फ्लैग कर रवाना किया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने म्यूजिक पर एरोबिक करते हुए सभी से सुबह जल्दी उठने की सलाह दी।
विज्ञापन
रैली गांधी पार्क से घंटाघर होते हुए सचिवालय और फिर गांधी पार्क तक गई। वॉक इंडिया के लिए पहुंची सोहा अली खान ने बताया कि वह हर बार समर वैकेशन में उत्तराखंड आती हैं। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार आदि स्टेशन उनके पर जरूर आती हैं। कई बार वह राफ्टिंग के लिए भी आती हैं।
उन्होंने कहा कि अपना ब्लड सर्कुलेशन और पाचन तंत्र ठीक रखने के लिए मॉर्निंग वाक बहुत जरूरी है। इस दौरान सीएम भी हनी सिंह के गीतों पर झूमे और लोगों का उत्साहवर्द्धन किया।
इस दौरान बच्चे, बुजुर्गों से लेकर जवान तक मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन मैक्स ग्रुप के रजत मेहता सहित कई वोलिंटियर मौजूद थे।