फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sog search for this veerappan

यहां आज भी जिंदा है ‘वीरप्पन’, पढ़िए कैसे SOG की नाक में किया दम

Fri, 20 Apr 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 20 Apr 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
sog search for this veerappan
वीरप्पन - फोटो : self

उत्तर प्रदेश के रामपुर का एक लकड़ी तस्कर उत्तराखंड के तराई के जंगलों में पेड़ों पर आरी चलवा रहा है। अवैध कटान में लगातार बढ़ रही संलिप्तता से यह तस्कर वन महकमे के लिए ‘वीरप्पन’ बन गया है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की एसओजी इसकी तलाश में रामपुर, मुरादाबाद में दबिश भी दे रही है। 

विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर के तराई केंद्रीय वन प्रभाग में घना जंगल है। करीब 40 हजार हेक्टेयर में फैले इस जंगल में यूकेलिप्टिस, पापुलर जैसी इमारती लकड़ी के साथ ही खैर, सागौन, शीशम के बेशकीमती पेड़ भी हैं। एसओजी के मुताबिक रामपुर के स्वार का रहने वाला एक लकड़ी तस्कर जंगल में तस्करी की वारदातें अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन


इस तस्कर के इशारे पर पेड़ों पर आरी चलाई जा रही है। अभी तक एसओजी और वन महकमे ने जितनी तस्करी की गाड़ियां गदरपुर, बिलासपुर रोड से पकड़ी हैं सभी रामपुर की तरफ जा रही थी। टीम ने जनवरी से अब तक सात वाहन सीज किए जा चुके हैं, जबकि 200 क्विंटल खैर 11 गिल्टे सागौन और 8 गिल्टे शीशम के पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करवाता है तस्करी

sog search for this veerappan
घना जंगल
पूछताछ में हर बार सामने आया कि तस्करी उस तस्कर के इशारे पर ही की जा रही थी।

जांच पड़ताल में यह भी सामने आया है कि पीलीभीत सीमा से सटे जंगल से काटी जा रही लकड़ी भी रामपुर के तस्कर के इशारे पर की जा रही है। पिछले माह रामपुर के स्वार के एक बगीचे से शीशम की लकड़ी बरामद हुई थी। इधर एसओजी इस तस्कर की तलाश में जुट गई है। टीम ने रामपुर, मुरादाबाद में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।

रामपुर का तस्कर जंगल और जंगल से सटे गांवों के अराजक तत्वों से संपर्क साधता है। बाद में उन्हें एक ही रात में तस्करी के मोटी रकम का लालच देता है। रातों रात अमीर बनने के लालच में ये तस्कर के इशारे पर जंगल पर आरी चलाने लगते हैं।

रामपुर का एक लकड़ी तस्कर यहां अवैध कटान करा रहा है अभी तक जितनी भी वारदातें सामने आई हैं इस तस्कर का हाथ था। इस तस्कर को पकड़ने के लिए रणनीति बनाई जा रही है जल्द ही गिरफ्त में होगा। 
- रूप नारायण गौतम, एसओजी प्रभारी, तराई केंद्रीय वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed