फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   society of automotive engineers

अब इंदौर में दौडे़गी उत्तराखंड की ‘कार’

Mon, 01 Sep 2014 12:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 01 Sep 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
society of automotive engineers

देशभर के आटोमोटिव इंजीनियरिंग छात्रों की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता बाहा इवेंट में उत्तराखंड से टीएचडीसी आईएचटी की टीम प्रतिभाग करेगी।

विज्ञापन


इंजीनियरिंग छात्रों के लिए है यह इवेंट
टीम में शामिल चार छात्र इंदौर में होने वाले इवेंट में खुद ऑफ रोड ट्रैक पर दौड़ने के लिए कार तैयार करेंगे। टीएचडीसी आईएचटी के छात्र कोटद्वार निवासी सौरभ चौहान ने बताया कि सोसाइटी ऑफ आटोमोटिव इंजीनियर्स (साई) की ओर से इंजीनियरिंग छात्रों के लिए यह इवेंट आयोजित किया जाता है।

प्रतिभागी कॉलेजों के चार-चार छात्रों के ग्रुप खास तरह की कार तैयार करते हैं। अहमदाबाद में कार के प्रजेंटेशन के बाद अंतिम चयन किया जाता है। प्रदेश से उनकी टीम को चुना गया है, जिसमें दून निवासी रोहित थपलियाल, अभय उनियाल और रवि चौधरी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सौरभ ने बताया कि अब टीम 19 से 22 फरवरी तक इंदौर में ऑफ रोड रेस में प्रतिभाग करेगी। 150 किलोमीटर लंबे पथरीले, पानी-कीचड़ भरे और ऊबड़ खाबड़ ट्रैक पर उनकी टीम अपनी बनाई वन सीटर कार दौड़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में वाहन की रफ्तार के साथ मजबूती और चालक की सुरक्षित ड्राइविंग भी देखी जाती है। कॉलेज के डीन डॉ. चिनापन भास्कर ने बताया कि प्रदेश से चुनी गई इकलौती टीम संस्थान की है। देशभर से 100 टीमों का ही चयन हुआ है। इवेंट की विजेता टीम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेगी।


यह है बाहा

बाहा स्पेनिश शब्द है, जिसका अर्थ होता है निचला। अंग्रेजी में इसे baja लिखा जाता है, लेकिन उच्चारण बाहा ही रहता है।

प्रतियोगिता में इस्तेमाल की जाने वाली आफ रोड आल टरेन व्हीकल (एटीवी) के टायर काफी छोटे होने के कारण जमीन से इनकी ऊंचाई अधिक नहीं होती। इस लिहाज से इस रेस को बाहा कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed