{"_id":"6292551fcdb07776b14a2802","slug":"society-needs-to-change-its-thinking-about-daughters-vikas-nagar-news-drn413039675","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की पढ़ाई में बाधा न बने परिवारों की कमजोर आर्थिक स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की पढ़ाई में बाधा न बने परिवारों की कमजोर आर्थिक स्थिति
विज्ञापन
गुरु राम राय इंटर कॉलेज में आयोजित किए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को सहायता राशि भेंट की गई। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों की शिक्षा के मार्ग में आर्थिक कमजोरी बाधा न बन सके इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य की इस मुहिम की सराहना भी की।
कार्यक्रम को नैनीताल हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश राजेश टंडन, शिक्षा निदेशक आरके कुंवर व हिमगिरि जी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डा.बीएस नागेंद्र पाराशर ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधनों में कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान देश में युवक-युवतियों को बराबरी का स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समाज को बेटियों के बारे में अब पूरी तरह अपनी सोच बदलने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.रविंद्र सैनी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा के लिए जो अलख उन्होंने जलाई है, उसका लाभ क्षेत्र की महिला शिक्षा को जरूर मिलेगा। इस मौके पर पूर्व न्यायाधीश व हिमगिरी जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बेटियों को कानून के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य चिंतामणि कोटनाला, सेवानिवृत्त प्रवक्ता अनिल गुप्ता, मनीष गर्ग, विजय भट्ट, वीरेंद्र पेटवाल, अर्जुन लाल कोहली, जयंत कुमार सिंह, अलका, हेमा, दीपक रावत, विभा, सुरेंद्र कुमार मदान, सत्यपाल चौहान ने बालिकाओं को सहायता राशि प्रदान की। कार्यक्रम में प्रमुख कथावाचक श्याम सुंदर महाराज, प्रबंधक प्रतिनिधि चंद्रमोहन पयाल, प्रोफेसर ऋचा शर्मा, मनमोहन सिंह रौतेला, आलोक बिजल्वाण, मुकेश कुमार, आशीष कंडवाल, इनायत अली, रूबी, नैना, संजीदा, कुलदीप जोशी, संजय गैरोला, विक्रांत, अर्चना रावत, मेघा, शिवानी, आभा, अंशु, नफीसा, नौशाद, धारा सिंह, ऋतु, श्यामलाल उपस्थित रहे।