फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Social Welfare Department Eight officers transfer in uttarakhand

उत्तराखंड: समाज कल्याण विभाग के आठ अफसरों का तबादला, प्रधानाचार्यों को आयोगों का सचिव बनाया

Fri, 28 Jun 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Jun 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Social Welfare Department Eight officers transfer in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम के तहत समाज कल्याण विभाग के आठ अफसरों का तबादला कर दिया गया है। जारी तबादला सूची को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। विभाग ने आश्रम पद्धति के एक प्रधानाचार्य को दो-दो आयोगों के सचिव पद का जिम्मा सौंप दिया है।

विज्ञापन


मजेदार बात यह है कि विभाग के पास इस पद के योग्य अफसरों की उपलब्धता थी। इतना नहीं हल्द्वानी में अपर निदेशक के पद पर तैनात एक अफसर को आयुक्त दिव्यांगजन के साथ बगैर पद के सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


सचिव समाज कल्याण एल. फैनई की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन चंद्र रतूड़ी को सचिव अनुसूचित जाति आयोग एवं सचिव अनुसूचित जनजाति आयोग बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवर्गीय पद होने की वजह से शासन इन पदों पर सहायक निदेशक स्तर के अधिकारियों को तैनात कर सकता था। विभाग ने हल्द्वानी स्थित निदेशालय में सहायक निदेशक पद पर तैनात एनके शर्मा को देहरादून में आयुक्त दिव्यांगजन का सहयोग करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि आयुक्त दिव्यांगजन के पास ऐसा कोई पद नहीं है। 

इसके अलावा विभाग ने सहायक निदेशक कांतिराम जोशी का तबादला आदेश भी निरस्त कर दिया है। जोशी को 13 जून 2018 को जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर पिथौरागढ़ भेजा गया था।

लेकिन जोशी ने पिथौरागढ़ जाने से यह कहकर इनकार कर दिया कि जिले में उनके स्तर का कोई पद  ही नहीं है। वे करीब छह महीने अवकाश पर रहे और विभाग से उन्होंने बार-बार तबादला आदेश निरस्त करने का अनुरोध किया।

उनके अनुरोध पर शासन ने तबादला आदेश निरस्त किए। इनके अलावा जिला समाज कल्याण अधिकारी चमोली भेजे गए अमन अनिरुद्ध का तबादला निरस्त करते हुए उन्हें नैनीताल भेजा गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी चंपावत दर्शन दास आर्य का तबादला उत्तरकाशी के प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी पद पर किया गया है। 

नैनीताल के प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह सामनंत को प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी चंपावत बनाया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी उत्तरकाशी हेमलता पांडेय को प्रभारी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति नियोजन प्रकोष्ठ व नोडल अधिकारी आईटी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। जनजाति कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र रावत को संयुक्त निदेशक समाज कल्याण व दोनों विभागों का नोडल अधिकारी न्यायालीय प्रकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed