फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Social media will be on the intelligence department's radar: Chief Minister Trivendra Singh Rawat

खुफिया विभाग के रडार पर होगा सोशल मीडिया : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Sat, 04 Jul 2020 09:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 Jul 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Social media will be on the intelligence department's radar: Chief Minister Trivendra Singh Rawat
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

प्रदेश में सोशल मीडिया की गतिविधियां सरकार के खुफिया विभाग के रडार पर होंगी। मुख्यमंत्री ने खुफिया तंत्र से जुड़ी एजेंसियों को ताकीद किया है कि वह सोशल मीडिया पर निगाह रखे। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी तस्दीक की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई बार सोशल मीडिया असामाजिक हो जाता है। उसमें तमाम तरह के ऐसे लोग आ गए हैं जिन्हें देखकर कई बार लगता है कि वो सोशल मीडिया के नाम पर कलंक हैं। वे अपराध कर रहे हैं। इसलिए खुफिया विभाग को सोशल मीडिया पर निगाह रखने को कहा गया है। वे ये देखेंगे कि कहीं किसी का कोई खास एजेंडा तो नहीं है। खुफिया विभाग की उन पर लगातार नजर लगी रहनी चाहिए। जो अच्छे लोग हैं, उन्हेें शाबाशी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


समयबद्ध जांच की वकालत की

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के मामलों की समयबद्ध जांच की वकालत की। विजिलेंस विभाग को गोपनीय के स्थान पर खुले रूप से जांच करने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच का फायदा तभी होता है, जब वह समयबद्ध हो। अगर वह समयबद्ध नहीं होती है तो कई बार उसके परिणाम भी प्रतिकूल हो जाते हैं। जो अपराधी होता है, वो अपने बचने के तमाम तौर तरीके निकाल लेता है। इसलिए जांच समयबद्ध होनी चाहिए, तभी उस पर प्रभावी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करप्शन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि करप्शन को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि जब मैंने शपथ ली थी, तभी मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कह दिया था कि हम जीरो टालरेंस की नीति पर काम करेंगे। यह तब तक रहेगी जब तक हम हैं। अगर हमारे पास कोई भी तथ्यात्मक जानकारी आती है, उस पर एक्शन करेंगे। हमने एक्शन किए हैं, आगे भी करेंगे।

रोजगार वर्ष है, भर्तियां तो होंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने इस साल को रोजगार वर्ष घोषित किया है। इसीलिए भर्तियां होंगी ही। उन्होंने कहा कि बीच में आरक्षण को लेकर विषय उठे थे। उनके कारण तमाम कार्रवाई रुक गई। कोविड की वजह से भी परीक्षाएं प्रभावित हुईं। परीक्षाएं कराने में दिक्कतें हैं। लेकिन कहा गया है कि सोशल डिस्टेंस के हिसाब से परीक्षाएं कराएं। 

इस हफ्ते पूरे हो जाएंगे सीएम स्वरोजगार योजना के चयन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के परिणाम आने लगे हैं। जिलों में चयन हो रहा है। कुछ जिलों में हो गया है। इस हफ्ते में पहले चरण का चयन हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed