फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Social Media Influencers Meet CM Dhami said Uttarakhand is most suitable for investment in the entire country

Investor Summit: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट में बोले सीएम धामी- निवेश के लिए उत्तराखंड देश में सबसे मुफीद

Fri, 01 Dec 2023 06:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Dec 2023 06:36 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा आगामी आठ व नौ दिसंबर को देहरादून में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के लिए एक सप्ताह का समय हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड की विशेषता दुनिया को पता लगेगी।  

विज्ञापन
Social Media Influencers Meet CM Dhami said  Uttarakhand is most suitable for investment in the entire country
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट में सीएम धामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, कानून व्यवस्था के लिहाज से उत्तराखंड देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में से एक है। निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद जगह है। कहा, वैश्विक निवेशक सम्मेलन को लेकर देश-विदेश में आयोजित रोड शो में निवेशकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। अब तक दो लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर करार हो चुके हैं। आठ और नौ दिसंबर को होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए शुक्रवार को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट आयोजित किया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, देश-दुनिया के लिए उत्तराखंड तेजी से एक उभरता निवेश डेस्टिनेशन बन रहा है। राज्य में चारधाम से लेकर अनेक देवस्थान हैं। आस्था और अध्यात्म के लिए लोग यहां आते हैं, लेकिन अब निवेशक देवभूमि को कर्मभूमि बनाने के लिए आगे आ रहे हैं। प्रदेश सरकार का ज्यादा से ज्यादा फोकस रोजगार सृजन पर है।
विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: चार दिसंबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, इन्वेस्टर्स समिट को लेकर हो सकते हैं निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन

Social Media Influencers Meet CM Dhami said  Uttarakhand is most suitable for investment in the entire country

कहा, इसके लिए आगामी आठ व नौ दिसंबर को देहरादून में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के लिए एक सप्ताह का समय हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड की विशेषता दुनिया को पता लगेगी।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, सचिव विनय शंकर पांडेय, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स अमित भड़ाना, प्रीति गांधी, रवि भदौरिया, अरविंद अरोड़ा, अनुभव दुबे, गौरव ठाकुर, संदीप गुंसाईं, रोशन सिन्हा, सौरभ रावत, गौतम खट्टर, प्रशांत उमराव, रमेश सोलंकी, निखिल चतुर्वेदी, आरुषि आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed