फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Social Harmony Day was celebrated by the South District

राम मंदिर सामाजिक समरसता का प्रतीक : अजय

Tue, 16 Jan 2024 02:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Social Harmony Day was celebrated by the South District
I- मकर संक्रांति पर विहिप ने मनाया सामाजिक समरसता दिवसI
विज्ञापन




मकर संक्रांति के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के दक्षिण जिला महानगर की ओर से सामाजिक समरसता दिवस मनाया गया। ट्रांसपोर्टनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।



उन्होंने कहा कि इस बार की मकर संक्रांति कुछ अलग ही है। आज पूरा देश राममय हो गया है। इसके पीछे बहुत लंबे संघर्ष की कहानी है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। इसके लिए हिंदुओं के समस्त समाज का योगदान है। राम मंदिर सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि के नाम से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में जनसंख्या संतुलन बिगड़ रहा है। मुख्य अतिथि साकेत वाल्मीकि ने कहा कि वाल्मीकि समाज को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने दिया है। प्रधानमंत्री ने ही सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करके समाज में उनका हौसला बढ़ाया है। इस दौरान राजेंद्र राजपूत, नवीन गुप्ता, अंकुर, प्रीति शुक्ला, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iतरुण विजय अयोध्या रवानाI

पूर्व सांसद व मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे तरुण विजय प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए देहरादून से सोमवार को रवाना हुए। पलटन बाजार के हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकालकर उन्हें विदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed