फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   So be fired theft

नौकरी से निकाला तो कर दी चोरी

Wed, 31 Jul 2013 10:08 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2013 10:08 PM IST
विज्ञापन
So be fired theft

घर में चोरी कर रहे दो चोरों को परिजनों ने देख लिया। शोर मचाया तो दोनों भाग निकले। बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया तो एक चोर उनका ही पूर्व का नौकर निकला।

विज्ञापन


नौकर को चोरी करते हुए व्यापारी ने देखा तो वह सदमे में आ गए थे। बाद में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पलटन बाजार में व्यापारी हसंराज पुत्र मेहरचंद निवासी रेसकोर्स के भाई हरभजन के घर में कुछ साल पहले हिमांशु नौकरी करता था।
विज्ञापन


वह घर में अक्सर छोटी-मोटी चोरी किया करता। इससे परेशान होकर उसे परिजनों ने निकाल दिया था। इसके बाद उसकी दोस्ती मो. अली निवासी नवादा से हुई। दोनों ने हरभजन के घर में बड़ी चोरी करने का योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जुलाई की देर रात दोनों घर पहुंचे और सामान समेटने लगे। इतने में हरभजन  की नींद खुल गई। वह दूसरे कमरे में गए तो उनका आमना-सामना दोनों चोर से हो गया।


अचानक दोनों दिखने से उन्हें सदमा लग गया। बाद में उपचार के दौरान उन्होंने बताया कि एक चोर पूर्व में नौकरी करने वाला हिमांशु था। उनकी 26 जुलाई को मौत हो गई।  सूचना पर लक्खीबाग पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने 30 जुलाई को दोनों दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed